जशपुर विधायक एवं कलेक्टर की उपस्थिति में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा में शिक्षक-पालक बैठक संपन्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुर विधायक विनय भगत एवं कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में विगत दिवस मनोरा विकासखण्ड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षक एवं पालकों का बैठक आयोजन किया गया। इस अवसर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के.प्रसाद, श्री सूरज चौरसिया, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा के प्राचार्य, शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

बैठक में विधायक विनय भगत ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सकारात्मक सोच रखने वाले जीवन में सफल होते हैं। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम करने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं है। साथ ही बाउण्ड्रीवाल की व्यवस्था करने के संबंध में कलेक्टर से चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के महत्व के बारे में बताते हुए नियमित पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर एक छात्रा ने पूछा कि आई.ए.एस. बनने के लिए कितनी पढ़ाई करनी चाहिए, जिस पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि सर्व प्रथम लक्ष्य निर्धारित करना आवश्यक है और उसके बाद निरंतर 13-14 घंटा नियमित पढाई करना आवश्यक होता है। प्रत्येक स्तर पर पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन एवं एकाग्रता के साथ पढ़ाई करके लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। एक अन्य छात्रा ने मोटीवेशन पर प्रश्न किया। जिस पर कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने फ्रेंड सर्कल अच्छा बनाना चाहिए, असफलता पाने पर अपनी कमजोरियों को पता लगा कर पुनः पुरे जोश के साथ कार्य पर लग जाना चाहिए। विद्यार्थियों के मन में कुछ हासिल करने का जज्वा होना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि थॉमस ऐल्वा एडीसन ने बल्ब के अविष्कार करने दौरान उनके दस हजार प्रयोग असफल हो गये थे, परन्तु वे हार नहीं माने और वे लगे रहे। अन्ततः उन्हें सफलता मिली और पूरी दुनिया को प्रकाशित करने वाला बल्ब का अविष्कार किया।

पालक संपूर्ण शाह ने बताया कि उनके बच्चे कक्षा 8वीं और 12वीं में पढ़ते हैं और वे यहां की व्यवस्था से काफी संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी पालक शासन की इस महत्वकांक्षी योजना से बहुत खुश हैं। यहां हमारे बच्चों को निःशुल्क उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिया जा रहा है। पालक श्री सूबेराम भगत, सोशन टोप्पो एवं लियुन मिंज के द्वारा वर्तमान के संचालित हिन्दी माध्यम विद्यालय बंद नही किए जाने की मांग की गई साथ ही शिक्षकों की नियुक्ति जल्द से जल्द पूर्ण करने तथा विद्यालय का वाउण्ड्रीवाल निर्माण कराये जाने की मांग की गई। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के.प्रसाद पालकों एवं विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि हिन्दी माध्यम का विद्यालय यथावत संचालित होता रहेगा। शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया इस माह के अंत तक पूर्ण कर ली जाएगी तथा नवीन शैक्षिण सत्र प्रारंभ होने के पूर्व सभी आवश्यक सुविधाएं विद्यालय में उपलब्ध करया दिया जाएगा।

Advertisements
error: Content is protected !!