प्रदेश के 171 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में से केवल 4 टॉप टेन में जिसमे जशपुर जिले की 2 छात्राएं शामिल

जिले की पांच बेटियों ने प्रदेश प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर किया जिले को गौरवान्वित

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर और कांसाबेल की दोनो छात्राएं चौथे स्थान पर

संकल्प कुनकुरी की दो छात्राएं 10वीं के टॉप टेन में

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और डीईओ जे के प्रसाद ने जिले की पांचों टॉपर बेटियों को दी है शुभकामनाएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज 10वी बोर्ड परीक्षा के मेरिट में आने वाले  जिले के सभी पांच बच्चों को बधाई और शुभकामना संदेश दिया है। कलेक्टर ने सभी मेरिट आने पांचों बच्चों को कल सम्मानित करने अपने माता पिता के साथ जशपुर आने हेतु आमंत्रित किया है।

आज छ.ग. मा.शि. मण्डल द्वारा 10 वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिये गये हैं। इस परीक्षा परिणाम में छ.ग. के पुरे 171 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में से  केवल चार बच्चे मेरिट में अपना स्थान बनाने में सफल रहे है। उल्लेखनीय है कि इन चार बच्चों में से जशपुर जिला के दो स्वामी आत्मानंद विद्यालय जशपुर व कांसाबेल की छात्राओं ने प्रावीण्य सूची में चौंथा स्थान  प्राप्त कर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का संचालन प्रदेश का एक महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी योजना है जिसका संचालन जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। जशपुर जिले के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है कि पूरे प्रदेश में संचालित 171 अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में 10 वी बोर्ड में प्रविण्य सूची में स्थान बनाने वाले चार बच्चों में से दो बच्चे सौम्या यादव और साक्षी सिंह कुशवाहा जशपुर जिले से है।

 जिला प्रशासन द्वारा संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकरी से दो छात्राएं  अनीशा एक्का और विभा रानी यादव ने क्रमश नौवा और दसवां स्थान प्राप्त कर जिले को और अपने माता पिता तथा गुरुजनों को गौरवान्वित किया है।

     प्रियांशु पाठक जो की  सरस्वती शिशु मंदिर पत्थलगांव की छात्रा है,  दसवें स्थान प्राप्त जिले का नाम रोशन किया है।  उपरोक्त उपलब्धि से हर्षित जिला शिक्षा अधिकारी जे के प्रसाद ने सभी मेरिट में स्थान बनाने वाले बच्चों तथा विद्यालय के सभी प्राचार्यों और शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

                      इस बारे में जानकारी देते हुए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय  जशपुर के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि अपनी स्थापना के द्वितीय वर्ष में ही  विद्यालय की छात्रा कु. सौम्या यादव ने छ.ग. मा.शि.मं. की 10 वीं बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में चौथा स्थान बनाया है। विद्यालय का रिजल्ट 100 प्रतिषत है और 100 प्रतिषत बच्चे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए है। 10 वी में 41 विद्यार्थी में 29 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिषत से उपर अंक पाए हैं। सौम्या यादव  एक होनहार छात्रा है जो केवल पढ़ाई में ही टॉपर नही है बल्कि खेल कूद, सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रमों में भी हमेशा अव्वल रहती है। विद्यालय के सभी शिक्षक पूरी मेहनत से बच्चों को पढ़ाते है और प्रति दिन एक एक बच्चों के परफॉर्मेंस पर विशेष ध्यान दिया जाता है जिसका परिणाम है कि स्वामी आत्मानंद विद्यालय की एक छात्रा  प्रवीण्य सूची में पूरे छत्तीसगढ़ में चौथा स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता और विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

        जशपुर जिले की इन बेटियों की बड़ी उपलब्धि पर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी जे.के. प्रसाद, जशपुर विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता, कांसाबेल विद्यालय के प्राचार्य तेज कुमार, संकल्प कुनकुरी के प्राचार्य युधिष्ठिर कैवर्त ने बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Advertisements
error: Content is protected !!