जशपुर जिला अन्तर्गत जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख रुपए की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें पानी में डूबने से कुनकुरी तहसील के ग्राम नारायण्पुर निवासी साक्षी यादव पिता घनश्याम यादव की मृत्यु 24 जनवरी 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता श्री घनश्याम यादव हेतु 4 लाख रुपए एवं कुनकुरी तहसील के ग्राम गोरिया निवासी रेमो खलखो पिता नेलसन खलखो की मृत्यु 07 जुलाई 2020 को हो जाने पर मृतक के निकटमत वारिस मृतक के पिता श्री नेलसन खलखो हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
error: Content is protected !!