डॉ.रमन और साय में बोलने की क्षमता है, तो जयपुर की बैठक में महंगाई और बेरोजगारी दूर करने पर बात रखें- धनंजय सिंह ठाकुर

Advertisements
Advertisements

भाजपा में होगा वही जो मोदी शाह चाहेंगे बाकी पदाधिकारियों का काम हाँ में हाँ मिलाना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

जयपुर में होने वाले भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जयपुर में होने वाले भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक तो दिखावा मात्र है। भाजपा में होगा वही जो मोदी शाह चाहेंगे। भाजपा के बाकी राष्ट्रीय पदाधिकारी नाम बड़े दर्शन छोटे की तरह है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तो भाजपा में चलती नही है, तो अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों की चलना दूर की कौड़ी है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ से बैठक में गये भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, संगठन मंत्री पवन साय की केन्द्रीय नेतृत्व के आगे बोलने की क्षमता नहीं है। अगर बोलने का माद्दा रखते है तो जनहित के मुद्दे महंगाई और बेरोजगारी दूर करने बात रखें। वैसे छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता भाजपा के  इन नेताओं की बात सुनना पसंद नहीं कर रहे हैं। ऐसे में तो इनको राष्ट्रीय पदाधिकारी की बैठक में बोलने का अवसर मिल जाये ये बड़ी बात है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में देश के वर्तमान हालात और मोदी सरकार के वादाखिलाफी पर चर्चा करने की क्षमता किसी भाजपा के प्रदेश या राष्ट्रीय पदाधिकारियों में नहीं है। बीते 8 साल में मोदी सरकार के मनमानी हठधर्मिता के चलते देश की अर्थव्यवस्था गर्त में चली गई है। बेरोजगारी के मामले में देश 45 साल पुराने स्थिति में खड़ी है। महंगाई दिन दुगनी रात चौगुनी बढ़ रही है। पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। व्यापार-व्यवसाय तबाही की ओर है। किसानों से किए गए वादा पूरा करने में मोदी सरकार असफल रही है। किसानों को वादा अनुसार स्वामीनाथन कमेटी के सिफारिश के अनुसार लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य नहीं मिला। 2022 में किसानों की आय दोगुनी करने का दावा भी जुमला साबित हुआ है। सरकारी संपत्तिया बिक रही है, हर मोर्चे पर मोदी सरकार विफल है। इस विषय पर चर्चा करने की हिम्मत किसी भाजपा नेता की नहीं है। भाजपा की प्रदेश पदाधिकारी के बैठक में एक ही ढर्रे पर चर्चा होगा कैसे देश के लोगों को एक दूसरे से लड़ाया जाए वैमनश्यता फैलाया जाए और मोदी सरकार की नाकामियों पर पर्दा किया जाए।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!