भेंट-मुलाकात (द्वितीय चरण) द्वितीय दिवस : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आम-जनता से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की झलकियां व घोषणा..एक नज़र में..

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

विधानसभा-बीजापुर दिनांक: 19.05.2022, चरण-द्वितीय

             मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का ग्रामीणों ने आदिवासी परंपरा के प्रतीक स्वरूप मुंगरू पागा बांधकर और कटोक लगाकर सम्मानित किया।

             मुख्यमंत्री ने मातागुड़ी में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की।

             मुख्यमंत्री ने माता गुड़ी में पूजा अर्चना की।

             मुख्यमंत्री ने कुटरू में लगाया आम का पौधा।

             स्थानीय लोगों ने वनाधिकार पट्टा मिलने, जाति प्रमाण पत्र और योजनाओं का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

             मुख्यमंत्री ने कहा कि रायता, सिरहा लोगों को भी 7 हजार दे रहे हैं। आपके पास जमीन भी नहीं हो तो भी देंगे।

             मुख्यमंत्री श्री बघेल का आवापल्ली के माँझीपारा स्थित देवगुड़ी पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ ढोल, तबला, मोहरी के बाजे-गाजे व रैला पाटा गाने की धुन पर दोरला नृत्य के साथ स्वागत किया गया।

             मुख्यमंत्री ने आवापल्ली के माँझीपारा स्थित देवगुड़ी में माता निलउँगा व मड़वी देवी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

             मुख्यमंत्री ने माँझीपारा, मड़वी पारा, आवापल्ली, तिमापुर और इलमिड़ी ग्राम से आये पुजारियों के साथ मुलाकात की।

             मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री दृगपाल शाह के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की।

             मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री दृगपाल शाह और पंडित नेहरू केे संस्मरण सुने।

             मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री दृगपाल शाह की पुरानी विंटेज कार देखी, जो शिकार के लिए उपयोग होती थी ।

             मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री दृगपाल शाह के आवास में जंगली फल ताड़ कांदा तथा रोस्टेड महुआ, तिल्ली महुआ का लिया जायका।

             मुख्यमंत्री को भेंट-मुलाकात के दौरान बालक युवान हेमला ने अपनी सुरीली आवाज में फिल्म केसरी का गाना ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां’ सुनाया। मुख्यमंत्री ने खुश होकर बच्ची को पास बुलाया और चॉकलेट दी। 

             मुख्यमंत्री को जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हरीश कवासी लखमा ने मोहरी वाद्य यंत्र भेंट किया, जिसका मुख्यमंत्री ने वादन भी किया।

             मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान बीजापुर जिले के आवापल्ली थाना परिसर में सुरक्षा बल के जवानों से मिलकर उनका हालचाल पूछा। उन्होंने जवानों के आग्रह पर उनके साथ सेल्फी भी ली।

             मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सी-मार्ट मील का पत्थर साबित होगा। राज्य के सभी जिला मुख्यालय में राज्य के लघु, कुटीर उद्योगों, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए सुपर मार्केट की तर्ज पर सी-मार्ट प्रारंभ किए जा रहे हैं।

भेंट-मुलाकात (द्वितीय चरण) द्वितीय दिवस, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा

विधानसभा-बीजापुर (जिला-बीजापुर) दिनांक 19 मई 2022

 कुटरू  

             मुख्यमंत्री ने कुटरू में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल और शासकीय महाविद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मिनी स्टेडियम और सहकारी बैंक खोलने की घोषणा की।

             कुटरू में हाई स्कूल के नये भवन, बेदरे, फरसेगढ़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं धान खरीदी केन्द्र की मंजूरी दी।

             जैवारम प्राथमिक शाला का माध्यमिक शाला में होगा उन्नयन। 

             ग्राम पंचायत अड्डावली में खेल मैदान की मंजूरी।

             मुख्यमंत्री ने नक्सल पीड़ित मुरिया रीता मण्डावी महिला को दी 5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत किए जाने की घोषणा की।

आवापल्ली

             आवापल्ली, पामेड़ और बासागुड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में उन्नयन।

             पालागुड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और संकन पल्ली में उप स्वास्थ्य केन्द्र खोला जाएगा।

             आवापल्ली में नया रेस्ट हाउस बनाने की घोषणा।

             आवापल्ली हाईस्कूल से गांधी चौक तक नाली निर्माण।

             मुरकीनार हाईस्कूल का हायर सेकेंडरी स्कूल में होगा उन्नयन।

             माध्यमिक शाला मोदकपाल का हाईस्कूल में उन्नयन किया जाएगा।

             पामेड़, मोदकपाल में नवीन धान खरीदी केंद्र की मंजूरी।

             माध्यमिक शाला मुरदंडा के भवन निर्माण की स्वीकृति।

             आवापल्ली में मिनी स्टेडियम की घोषणा।

             सीतापुर, चटलापल्ली, पेगड़ापल्ली, हीरापुर (बुच्चीपारा) पुसगुड़ी, पाकेला, धर्मावरम, चिड़पल्ली, गुंजेपरती, पुजारीकांकेर, मलमपेटां, छुटवाही, कोडांपल्ली एवं तर्रेम आदि कुल 14 गांवों में विद्युत सुविधा की स्वीकृति।

बीजापुर

             मुख्यमंत्री ने 47 लाख 96 हजार रुपये की लागत से निर्मित सी-मार्ट का किया उद्घाटन और मुख्यमंत्री स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित बाँस का सोफा सेट 12 हजार रूपए में खरीदकर की बोहनी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!