जैव विविधता दिवस के अवसर पर जशपुर जिले में विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को किया जाएगा जागरूक

Advertisements
Advertisements

जागरूकता अभियान हेतु 22 मई को प्रातः 7 बजे मैराथन दौड़ का भी होगा आयोजन

जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने का किया गया आग्रह

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रति वर्ष 22 मई को जैव विविधता के मुद्दो के बारे में समझ एवं जागरूकता बढ़ाने के लिये अन्तर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस के रूप में घोषित किया गया है। इस अवसर पर राज्य के समृद्ध जैवविविधता के संरक्षण के लिये ध्यान आकृष्ट करने के लिये जागरूकता संबंधी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

वनमण्डलाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष भी जैव विविधता कार्यक्रम जशपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष के अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का प्रसंग अथवा थीम सभी जीवों के लिये एक साझा भविष्य का निर्माण घोषित किया गया है। इस अवसर पर जिले के समृद्ध जैव विविधता के सभी आयामों जैसे कि वनस्पतियां (फलोरा), फौना (पशु पक्षियों, प्राकृति सौंदर्य, वन, वन्यप्राणी, जनजातिय सामाजिक विविधता, कृषि विविधता, सांस्कृतिक विविधता आदि विषयों को प्रदर्शित करता छायाचित्र का प्रदर्शन वनमण्डल कार्यालय में 11 बजे किया जा रहा है। साथ ही प्रातः 7 बजे कलेक्ट्रेट परिसर के सामने मैराथन दौड़ आयोजित है। वनमण्डलाधिकारी ने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जनजागरूकता अभियान मंे शामिल होने का आग्रह किया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!