वर्मी कम्पोस्ट के नाम पर माटी देकर छत्तीसगढ़ के किसानों को लूट रही भूपेश सरकार- भाजपा

Advertisements
Advertisements

किसान मोर्चा प्रभारी संदीप शर्मा ने कम तौल पर भी बोला हमला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा है कि किसानों से झूठे वादे करके सत्ता में आई कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार कदम कदम पर किसानों के साथ ठगी कर रही है। अब तो वर्मी कम्पोस्ट के नाम से गोबर मिट्टी का मिश्रण बेचकर किसानों को लूटा जा रहा है। किसानों का मसीहा बनने का ढोंग करने वाली भूपेश बघेल सरकार किसानों को खाद के नाम पर मिट्टी बेचकर मुनाफाखोरी और भारी भ्रष्टाचार कर रही है।

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि किसानों को जो वर्मी कम्पोस्ट दिया जा रहा है, उसका वजन 30 किलो बताया जा रहा है, जो तौलने में 23 किलो निकला है। ऊपर से हद यह कि वह गीला भी है। उन्होंने कहा कि हम भूपेश बघेल सरकार से मांग करते हैं कि वर्मी कम्पोस्ट की बाध्यता वाला काला कानून वापस ले।

भाजपा किसान मोर्चा प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि किसानों के प्रति भूपेश बघेल सरकार की नीयत ठीक नहीं है। इस सरकार की नीति और नीयत दोनों में खोट है। किसानों को अंतर की राशि एकमुश्त देने की बजाय अटका अटकाकर किश्तों में दे रहे हैं और इसे न्याय योजना बताते हैं। यह राजीव गांधी के नाम पर भूपेश बघेल की अन्याय योजना है। जिसमें वे अन्नदाता किसान के हक का पैसा देने में किश्तों का अड़ंगा लगा रहे हैं। उपज एक बार में खरीदी है तो एकमुश्त भुगतान होना चाहिए। किसानों की रकम रुला-रुलाकर देना भूपेश बघेल और राहुल गांधी की नजर में न्याय हो सकता है, लेकिन किसानों के साथ यह छल कपट ही है।

भाजपा किसान मोर्चा प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि किसानों का धान देर से खरीदा तो बेमौसम बरसात में उनका धान बर्बाद हो गया। राज्य सरकार ने जरा सा भी भीगा धान नहीं खरीदा। फसल चौपट होने से किसान मुआवजे की गुहार लगाते रहे और भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के किसानों का हक प्रियंका गांधी के इशारे पर उत्तर प्रदेश में लुटाते रहे। छत्तीसगढ़ का किसान देख रहा है कि भूपेश बघेल सरकार किस तरह किसानों को प्रताड़ित कर उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही है। अब तो खाद के नाम पर किसानों को गोबर-माटी पकड़ाकर लूटमार की हद ही पार कर दी है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!