दुष्कर्म के आरोपी एवं उसके सहयोगी महिला को जम्मू-तवी से किया गया गिरफ्तार, थाना जांजगीर की कार्यवाही।

Advertisements
Advertisements

महिला के गुम रहने से उसके परिजनों द्वारा थाना जांजगीर में गुम इंसान क्रमांक 06/22 कायम कराया गया था।

थाना जांजगीर में भादवि की धारा 376, 368, 370, 34 में अपराध क्रमांक 337/2022 पंजीबद्ध , प्रकरण के फरार आरोपियों की पता तलाश जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना जांजगीर के गुम इंसान क्रमांक  06/22 की पतासाजी हेतु पुलिस चौकी छिदरा की पुलिस पार्टी जम्मू-तवी रवाना हुई थी, टीम द्वारा अथक प्रयास कर पीड़िता को जम्मू-तवी से परिजनों की उपस्थिति में बरामद कर थाना जांजगीर लाया गया।

पीड़िता द्वारा थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी सुनील निवासी मड़ई थाना सीपत जिला बिलासपुर द्वारा अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर बहला फुसलाकर अपहरण कर उसके गांव से नागपुर होते हुए महाराष्ट्र ले गये, जहां आरोपी सुनील द्वारा अपने दोस्त के घर रखकर जबरन दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 337/2022 धारा 376, 368, 370, 34 भादवि पंजीबद्ध कर आरोपी सुनील को दिनांक 23 मई 22 को उसके रिश्तेदार के घर जम्मूतवी से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण के सह आरोपी गायत्री निवासी मड़ई थाना सीपत जिला बिलासपुर को दिनांक 24 मई 22 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार करने में प्रधान आरक्षक  126 जगदीश अजय एवं आरक्षक प्रतीक सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!