जशपुर जिले के कुनकुरी, पत्थलगांव और मनोरा विकासखण्ड में मीटर रिडिंग करने वाले युवाओं को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

विद्युत विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों में लोगों की बिजली संबंधित समस्याओं का निराकरण करने के लिए शिविर लगाया जा रहा है। साथ ही उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जा रहा है। जिन लोगों की अधिक बिजली बिल की शिकायत है या हवा पानी के कारण तार गिरने, ट्रांसफार्मर जलने सहित अन्य बिजली संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जा रहा हैं।

विभाग द्वारा कुनकुरी, पत्थलगांव और मनोरा विकासखण्ड में मीटर रिडिंग करने वाले युवााओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि हितग्राहियों का सही मीटर रीडिंग करके बिजली बिल दिया जा सके।

Related posts