भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला मुख्यालय जशपुर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

Advertisements
Advertisements

मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यम से अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

धरना को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। इन्होंने सत्ता में आने से पहले पिछड़ा वर्ग को उनके संवैधानिक अधिकार के अंतर्गत उचित आरक्षण देने का वादा किया था, परंतु सत्ता मिलने के बाद भुपेश बघेल सरकार अपने वादे से पलट गई। पिछड़ों को उनका अधिकार देने के बजाय इन्होंने अपने ही लोगों से हाई कोर्ट में पिछड़े वर्ग के आरक्षण के खिलाफ याचिका लगवा कर पिछड़ों को उनके हक से वंचित कर दिया।

आगे उन्होंने कहा कि अभी तक भाजपा ने ही पिछड़ों के हक की बात की है। केंद्र की भाजपा सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग बनाकर उसे संवैधानिक दर्जा दिया। प्रदेश की कांग्रेस सरकार हाई कोर्ट के आदेश का हवाला देकर पिछड़े वर्ग को उनके हक से वंचित कर रही है। भुपेश बघेल सरकार राज्य के पिछड़े वर्ग को उनका हक देना ही नही चाहती। जैसे इन्होंने प्रदेश के सारे वर्गों को छला है वैसे ही पिछड़े वर्ग को भी छलने का काम कर रही है। केंद्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग बना राज्यो को ये अधिकार दे दिया है कि वे आबादी के अनुपात में पिछड़े वर्ग को नियमानुसार आरक्षण दे सकती है।

प्रदेश में सभी वर्गों को उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण मिलना चाहिये। पिछड़े वर्ग की मांग भी जायज है। प्रदेश में अन्य वर्गों से बाहुल्य में होने के बाद भी कम आरक्षण के कारण आज पिछड़ा वर्ग समाज आर्थिक व शैक्षिणक रूप से पिछड़ा हुआ है। सरकार को हर हाल में पिछड़े वर्ग की मांगों को पूरा करना ही होगा।

पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष केशव यादव ने कहा कि राज्य की पिछड़े वर्ग समाज की मांगों को कांग्रेस सरकार को पूरा करना ही होगा। उन्होंने कहा हमारे पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछड़े वर्ग के अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता दिखाते हुए सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ 27 प्रतिशत आरक्षण को लागू कर पिछड़े वर्ग को उनका अधिकार दिया है, परंतु छग की कांग्रेस सरकार पिछड़ा वर्ग बाहुल्य होने के बाद भी उनके अधिकारो से वंचित कर रही है। राज्य के पिछड़े वर्ग को उनका अधिकार देना ही होगा।

धरना को गोविंद राम भगत, राजकपूर भगत, कृपा भगत ने भी संबोधित किया। धरना समाप्ति के पश्चात भाजपा पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर भूपेश बघेल के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन भी सौंपा। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने समय मुख्य रूप से शहर मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, विशेश्वर यादव, मनोज गुप्ता, गुलाब सिंह,  भज्जू सिंह, धनु यादव, सज्जू खान, दीपक सिंह सहित अन्य भाजपा एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!