जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि में के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें पानी में डूबने से फरसाबहार तहसील के मृतक राकेश खलखो पिता खिस्तोफर खलखो की मृत्यु 10 फरवरी 2022 को  हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता खिस्तोफर खलखो हेतु 4 लाख एवं फरसाबहार के ग्राम तेलाईन निवासी  मृतिका ईश्वरी पिता कलिन्दर साय की मृत्यु  04 अगस्त 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता कलिन्दर साय हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts