ससुर दामाद में घरेलू बात को लेकर हुआ विवाद, दामाद ने ससूर की डंडे से कर दी पीटाई, इलाज के दौरान ससूर की मृत्यु, दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

Advertisements
Advertisements

अपने ससुर के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्से में डंडे से कई बार वारकर हत्या करने वाले आरोपी घरजमाई दामाद हेमसागर राम को 24 घंटे के भीतर तुमला पुलिस ने किया गिरफ्तार,

मृतक की मृत्यू ईलाज के दौरान शासकीय अस्पताल लैलुंगा में हो गई थी,

थाना तुमला में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 44/2022 धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध। 

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी करम साय उम्र 40 साल निवासी ग्राम तैलाईन थाना तुमला ने दिनांक 31.05.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका बड़ा भाई जितन राम अपनी बड़ी लड़की की शादी ग्राम भैस्कीमुड़ा के हेमसागर राम के साथ किया था। जितन राम लगभग 05-06 वर्ष पूर्व से हेमसागर राम को घरजमाई दामाद के रूप में अपने घर में रखा था। दिनांक 30.05.2022 को जितन राम का अपने दामाद हेमसागर राम से किसी घरेलू बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा हो गया, विवाद के दौरान हेमसागर राम लकड़ी का डंडा से जितन राम के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्से में कई बार वार कर गंभीर चोंट पहुंचाया। घटना में गंभीर रूप से पीड़ित जितन राम को ईलाज के लिये शासकीय अस्पताल लैलुंगा ले जाया गया जहॉं ईलाज के दौरान उसी रात्रि में जितन राम की मृत्यू हो गई। मामले में मर्ग जॉंच उपरांत धारा 302 भा.द.वि. का अपराध घटित होना पाये से प्रकरण के आरोपी हेमसागर राम उम्र 35 वर्ष निवासी भैस्कीमुड़ा थाना लैलुंगा को घेराबंदी कर दिनांक 01.06.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।      

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तुमला उप निरीक्षक चंद्रकुमार सिंगार, प्र.आर. 238 बिरद साय पैंकरा, प्र.आर. 358 आनंद प्रकाश लकड़ा, आर. 667 देवसिंह एक्का, आर. 665 रामवृक्ष राम, आर. 535 तरूण कुमार सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।   

https://samdarshinews.com/बड़ी-खबर-कलीबा-ग्राम-पंचा/
Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!