उद्यानिकी में सहायक ग्रेड-3 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

राज्य शासन द्वारा संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी अंतर्गत सहायक ग्रेड-3 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान कर पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। संचालनालय द्वारा सहायक ग्रेड-3 श्री तोलेश पिता स्व. श्री सोमारूराम पिद्दा का कार्यालय उप संचालक उद्यान दुर्ग, श्री भोलाशंकर जलतारे पिता स्व. श्री संतोष जलतारे का कार्यालय सहायक संचालक उद्यान राजनांदगांव, श्री हीराचंद कोसरे पिता स्व. श्री बिहारी राम कोसरे का कार्यालय सहायक संचालक उद्यान कबीरधाम में पदस्थापना आदेश जारी किया गया है।

इसी तरह सहायक ग्रेड-3 कु. प्रिया बड़ा पिता स्व. श्री सहजू बड़ा का कार्यालय उप संचालक उद्यान अंबिकापुर, श्री फागूलाल पिता स्व. श्री बल्दूराम कंवर का कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जिला महासमुंद, श्री नीलकंठ यादव पिता स्व. श्री बलदेव सिंह यादव का कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जिला कांकेर और श्री संजय राम पिता श्री सुखदेव राम का कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जिला कोरिया में पदस्थापना आदेश जारी किया गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!