मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आम-जनता से विधानसभा-भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की झलकियां व की गई घोषणा एक नज़र में……

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

विधानसभा-भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ दिनांक: 04 जून 2022

1.            मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज भानुप्रतापपुर में भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

2.            मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भानुप्रतापपुर में हमर लैब का लोकार्पण किया। संबलपुर मार्ग में स्थापित अत्याधुनिक डाइग्नोसिस सेंटर में 104 प्रकार के जांच की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में 39.75 करोड़ रूपए राशि के 106 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

3.            मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के 3.46 करोड़ लागत के 02 विकास कार्यों, 5.71 करोड़ की लागत से बने लोक निर्माण विभाग के 02 विकास कार्याे, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार तथा सीएचसी दुर्गूकोंदल में 46.95 लाख लागत से बने ऑपरेशन कक्ष का लोकार्पण किया।

4.            मुख्यमंत्री ने पोड़गांव पहुंचकर अंतागढ़ परगना के सिपाही माने जाने वाले टोंगराज बाबा के मंदिर के नए स्वरूप को स्थानीय जनता को लोकार्पित किया। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार जगदलपुर के प्रथम राजा अन्नमदेव के द्वारा अपने राज्य के अंतिम छोर पर बसे अंतागढ़ विधानसभा के पोड़गांव गांव में राज्य की सरहद पर रक्षा के लिए टोंगराज बाबा की प्रतिमा को स्थापित करवाया गया था।

5.            आज मंदिर के लोकार्पण पर मां दंतेश्वरी के अंगरक्षक माने जाने वाले देवताओं को भी टोंगराज बाबा के मंदिर में लाया गया था, इसमें क्षेत्र के प्रमुख देव माने जाने वाले कोसर्रा डोकरा बाबा एवं अन्य रक्षक अंतागढ़ की देवता देवली दाई, नयापारा के चूंगा बाबा की भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक विधि विधान से पूजा अर्चना की और ग्राम की रक्षा की कामना देवी देवताओं से की। इस अवसर पर देवगुड़ी परिसर में मुख्यमंत्री ने कदंब के पौधे का रोपण भी किया।

6.            अंतागढ़ विधानसभा के पोडगांव में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा देवगुड़ी के दर्शन उपरांत अंतागढ़ विधानसभा के लिए 1.73 करोड़ रूपयों की लागत से सौंदर्यीकरण हेतु 28 देवगुडियों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया, जिसमें उन्होंने 1.62 करोड़ रूपयों की लागत से सौंदर्यीकरण हेतु 26 ग्रामों की देवगुडियों का भूमिपूजन तथा साढ़े 5-5 लाख रूपयों की लागत से ग्राम कामता एवं पानावार में सौंदर्यीकरण किये गए देवगुडियों का लोकार्पण किया।

7.            मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अंतागढ़ के पोड़गांव ग्राम पहुंचे, वहां उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के सम्मुख पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

8.            भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पोड़गांव से आई श्रीमती लक्ष्मी गावड़े ने बताया कि  गौठान में समूह बनाकर वो जैविक खाद बना रही हैं। उन्होंने अब तक 195 क्विंटल खाद बनाया और 180 क्विंटल खाद बेच चुकी हैं। उनके समूह के द्वारा अब तक 80 हजार रूपए का लाभ कमाया जा चुका है।

9.            भेंट मुलाकात कार्यक्रम में आई श्रीमती बिंदू कामड़े ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका बेटा तीन साल से सिकलिंग बी़मारी से ग्रसित है। जिसका ईलाज अभी खूबचंद बघेल स्वास्थ्य कार्ड के जरिये हो रहा है। अब अंतागढ़ में ब्लड बैंक खुलने से निःशुल्क ब्लड मिल जाता है और पैसा भी नहीं लगता, इसके लिए मैं आपको धन्यवाद करती हूं।

10.          भेंट मुलाकात कार्यक्रम में बुजुर्ग श्री जेतराम बघेल ने मुख्यमंत्री को हाट बाजार क्लिनिक योजना के बारे में बताया कि हमारे यहां रविवार को बाजार में चिकित्सकों द्वारा जांच कर दवाई दी जा रही है, इससे मुझे बहुत लाभ मिल रहा है।

11.          भेंट मुलाकात कार्यक्रम में कुमारी उइके ने मुख्यमंत्री को बताया कि हाट बाजार वाली नीली गाड़ी आती है, पहले तो बहुत दूर जाना पड़ता था, अब तो गांव में ही गाड़ी आ जाती है और निःशुल्क इलाज के साथ दवाई भी मिलती है।

12.          मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण फैक्टरी बंद थी जिसके कारण बारदाने की आपूर्ति नहीं हुई, हमने किसानों को कहा था कि कोई भी बारदाना लेकर आओ हम खरीदी करेंगे और रिकार्ड 98 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा। हमने खाद की मांग केंद्र सरकार से की थी, लेकिन भारत सरकार खाद नहीं भेज रही है जिससे कमी हो रही है, मेरा अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा वर्मी कंपोस्ट बनाइए और इस्तेमाल करिए।

13.          पोड़गांव भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कक्षा 10वीं में पोड़गांव में अव्वल आने वाली छात्रा नागेश्वरी नाग का सम्मानकर पूछा बेटा आप आगे क्या करना चाहते हो ? मुख्यमंत्री ने नागेश्वरी को बधाई देते हुए कहा कि नागेश्वरी जैसी हमारी ग्रामीण परिवेश की आदिवासी बालक बालिकाएं पहले स्थानीय स्तर पर पटवारी पुलिस या शिक्षक बनने की ही कामना रखते थे परंतु शासन की योजनाओं का प्रभाव है कि अभी सुदूर अंचल तक शिक्षा का प्रसार हो रहा है और अंदरूनी इलाकों के बच्चे भी अब प्रशासनिक अधिकारी आईएएस आईपीएस बनने का सपना देख रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अंतागढ़ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ने वाले 12 वीं कक्षा के टॉपर आकाश सिंह एवं 10वीं कक्षा की टॉपर रेणुका सिंह को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया

14.          मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पोड़गांव में भेंट-मुलाकात में कहा कि कभी कर्ज नहीं पटने से लोग बैंकों से भागा करते थे, अब योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर होने से सभी की जेब में पैसा पहुंच रहा है, तो लोग हर जगह बैंकों की शाखा खोलने की मांग कर रहे हैं। अब घरों तक बिजली पहुंचने से बड़ी संख्या में पम्प, ट्रैक्टर की मांग बढ़ रही है। शासन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की यह पहचान है।

15.          मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष 98 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी से लोगों में भरोसा बढ़ा है, लोगों की मांग पर धान खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ी, जिससे धान बेचने वालों की संख्या में भी हुई वृद्धि हुई पहले के 70 लाख मीट्रिक टन खरीदी होती थी, अब 98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई।

16.          मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पखांजूर में शहीद गैंदसिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अमर बलिदान को याद किया। मुख्यमंत्री ने मां दन्तेश्वरी के छायाचित्र की पूजा अर्चना की। आदिवासी समाज प्रमुखों ने पगड़ी पहनाकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया। नर्तक दल द्वारा मनमोहक मांदरी नृत्य और बालिकाओं ने हल्बी नृत्य से मुख्यमंत्री का किया स्वागत मुख्यमंत्री को पारम्परिक वाद्ययंत्र तोड़ी भेंट किया गया।

17.          आदिवासी महिलाओं ने मुख्यमंत्री को हाथ से कूटा चिवड़ा और वनोपज तेंदू, चार तथा नागर कांदा, कोचई कांदा, डांग कांदा और केऊ कांदा भेंट किये। मुख्यमंत्री ने कहा-धन्यवाद ! खूब खाया है केऊ कांदा। महिलाओं ने धनकुल गीत प्रस्तुत कर मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया।

18.          मुख्यमंत्री के पखांजूर के नर-नारायण सेवा आश्रम परिसर पहुंचने पर आश्रम में स्थानीय बंग समाज के लोगों ने बंग परंपरा अनुसार उलु एवं शंख तथा खोल (ढोल) की ध्वनियों से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने नर-नारायण सेवा मंदिर में स्वामी सत्यानंद परमहंस देवजी की समाधि, राधा-कृष्ण और शिव लिंग की पूजा की। मुख्यमंत्री ने नर-नारायण सेवाश्रम के सन्यासियों को गेरुए वस्त्र भेंट किये। मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर में कदम्ब का पौधा लगाया।

19.          मुख्यमंत्री ने आश्रम में भोजन ग्रहण किया। मुख्यमंत्री को बंगाली व्यंजन कुली पीठा, पाठी शिपठा, केला का बड़ा, लाबरा, आम की चटनी, खीर और कुम्हड़ा भाजी परोसा गया।

20.          मुख्यमंत्री को भगवान राधाकृष्ण की काष्ठ प्रतिमा, नर नारायण आश्रम के सन्यासियों

 ने स्वामी सत्यानन्द परमहंस देव जी का छायाचित्र और साहित्य भेंट किया।

भेंट-मुलाकात: पखान्जूर

21.          बांस और छिंद के पत्तों से तैयार मंच के नीचे मुख्यमंत्री ने की लोगो से भेंट-मुलाकात।

22.          मुख्यमंत्री से बात करते हुए विनय ने बताया कि उसका राशनकार्ड नहीं बना है। मुख्यमंत्री के पूछने पर उसने बताया कि जन्म से यहीं रह रहा हूँ। बार बार आवेदन के बाद भी राशन कार्ड नहीं बन रहा है। उसने माता-पिता के राशन कार्ड से अपना नाम काट दिए जाने की शिकायत की, जिस पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि यदि पात्र हों तो जल्द इनका राशन कार्ड बनाएं।

23.          सुशील मंडल ने बताया कि उसकी चार एकड़ 16 डिसमिल जमीन है। उसने सवा लाख का धान बेचा है। उसका एक लाख का क़र्ज़ा माफ़ हुआ है, अब वह खेती से अच्छा लाभ कमा रहा है उसने खेत में दो बोर भी खुदवाया है।

24.          मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को स्थानीय निवासी बबिता मंडल ने इरपानार क्षेत्र में डॉक्टर की समस्या सुलझने के लिए धन्यवाद किया और स्वामी आत्मनंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की मांग की।

25.          पोड़गांव में आमाबेड़ा के सोनू ने मुख्यमंत्री से कहा  कि राजीव गांधी न्याय योजना शुरू कर आपने किसानों को बहुत मदद की है, आप किसानों के मसीहा हैं। मैं आपके लिए अपने खेत से ब्लैक राइस लेकर आया हूं आपको भेंट करना चाहता हूं।

26.          मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोंडागांव जिले में ग्राम खाल्हे मुरवेंड में नवनिर्मित लिमदरहा मिडवे का लोकार्पण किया।

27.          सात करोड़ रूपए की लागत से निर्मित छत्तीसगढ़ में पहला अपनी तरह का अनोखे रिसोर्ट का मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन।

28.          लिमदरहा मिडवे से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा साथ ही कोण्डागांव के पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। लिमदरहा के मिडवे प्लाजा में फ़ूड प्लाजा का नारियल पानी पीकर कहा-‘‘कोण्डागांव आओ तो तीखुर और कांकेर का सीताफल ना हो तो मज़ा नही आता।’’

29.          लिमदरहा घूमने आए केशकाल महाविद्यालय के बच्चों में से ममता मरकाम एवं रोहित मरकाम से मुख्यमंत्री ने पूछा यहां आ कर कैसा लग रहा है तो उन्होंने कहा कि उन्हें यहां आ कर बड़ा अच्छा लग रहा है उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके कोण्डागांव में ऐसे पर्यटन स्थल का विकास होगा वो इसके प्रति बहुत उत्साहित हैं।

30.          पखांजुर में खुलेगा कृषि महाविद्यालय, बांदे को मिला पूर्ण तहसील का दर्जा।

31.          कोयलीबेड़ा में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने और परलकोट जलाशय के जीर्णाेद्धार की घोषणा भी की।

32.          मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम के तहत पखाँज़ुर में  राज्य स्तर में कक्षा दसवीं में 98.67 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सोनाली बाला को लैपटॉप देकर सम्मानित किया। सोनाली शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोंडाहूर की छात्रा है। इसके अलावा राज्य स्तर पर 98.18 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान आदर्श विद्या निकेतन पी व्ही 46 के छात्र कमलेश सरकार, पाँचवा स्थान लाइफ़ एकेडमी पंखाजुर के प्रेम विश्वास, छठवा स्थान शासकीय हाई स्कूल विद्यालय गोड़ाहूर की कंकना धरामी, सातवाँ स्थान आदर्श विद्यानिकेतन पीव्ही 46 की  हेमा दत्ता और दसवाँ स्थान शासकीय हाईस्कूल अम्बेडकर नगर पीव्ही 32 की छात्रा नूपुर विश्वास ने प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इन विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

33.          मुख्यमंत्री ने लिमदरहा रिसोर्ट के कॉटेज से यहां के विहंगम प्राकृतिक दृश्य को निहारा।

34.          मुख्यमंत्री ने लिमदरहा रिजॉर्ट के फूड जोन में आये बच्चों के आग्रह पर सेल्फी ली। सेल्फी लेते हुए श्रीमती नरेश्वरी कोठवार ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

35.          कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के हरनगढ़ ग्राम पंचायत के आश्रित गांव डोंडे की श्रीमती नरेश्वरी कोठवार ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका समूह गांव के ही डोंडे कृषक कल्याण समिति के साथ मिलकर गौठान में कई काम कर रही है। वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कंपोस्ट, गोबर के दीये, मछलीपालन, मशरूम उत्पादन और सब्जी की खेती कर 12 लाख रूपए कमाए हैं। श्रीमती नरेश्वरी कोठवार ने बताया कि कंपोस्ट की बिक्री और अन्य गतिविधियों से समूह को 12 लाख रूपए का शुद्ध लाभ हुआ है। उन्होंने खुद ही 80 हजार रूपए से अधिक का गोबर बेचा है। बेटे के लिए मोटरसाइकिल खरीदी है।

36.          पखान्जूर तहसील के कृष्णनगर ग्राम पंचायत के आश्रित गांव सुभाषनगर की श्रीमती बकुल मंडल ने सुराजी गांव योजना और गौठान के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि उनकी जय माता स्वसहायता समूह ने 410 बोरी वर्मी कंपोस्ट और सुपर कंपोस्ट बेचकर 80 हजार रूपए कमाएं हैं। गांव की ही जागरण स्व-सहायता समूह के साथ मिलकर मछलीपालन और सब्जी की खेती भी कर रही हैं।

37.          मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से कांकेर के सर्किट हाउस में अंतागढ़ क्षेत्र के समाज प्रमुखों, गुजराती समाज, बंग समाज, महार समाज, ब्राम्हण समाज, साहू समाज, गुप्ता समाज, जैन समाज, कलार समाज, मुस्लिम समाज, गोंड समाज, गांडा समाज, कुम्भकार समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात।

भेंट-मुलाकात (द्वितीय चरण) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा

विधानसभा- अंतागढ़ दिनांक – 4 जून 2022

भानुप्रतापपुर

             प्रेस क्लब भवन के लिए 15 लाख की घोषणा।

पोड़गांव

             अंतागढ़ में अपर कलेक्टर और एडिशनल एसपी की होगी पदस्थापना ।

             अंतागढ़ पोड़गाव से टेमरूपानी रोड़ का चौड़ीकरण की घोषणा।

             अंतागढ़ में तहसील भवन निर्माण की घोषणा।

             अंतागढ़ गोल्डन चौक से बिजली आफिस तक मॉडल रोड निर्माण की घोषणा।

             ग्राम पंचायत बण्डापाल में बालक-बालिका मिडिल स्कूल आश्रम की घोषणा।

             आमाबेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा।

             उप स्वास्थ्य केंद्र भैंसासूर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा।

             ग्राम पंचायत बड़े गोपाल में नवीन आंगनबाड़ी की घोषणा।

             पोड़गांव हायर सेकेंडरी स्कूल के नवीन भवन की घोषणा।

             गुडरापारा नाला में पुलिया निर्माण की घोषणा।

पखांजूर

             मुख्यमंत्री ने पखांजूर में कृषि महाविद्यालय आरंभ करने की घोषणा की।

             बांदे को पूर्ण तहसील का मिलेगा दर्जा।

             कोयलीबेड़ा में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा।

             परलकोट जलाशय के गहरीकरण और खेरकट्टा बांध के जीर्णाेद्धार की स्वीकृति। 

             पखांजूर के मुख्य मार्ग में बनेगा 4 किमी का गौरवपथ।

             कंदारी में उपस्वास्थ्य केंद्र और बालक-बालिका आश्रम बनाने की घोषणा।

             दिव्यांग निताई मंडल की मदद देने की घोषणा।

             कंदारी में राशन कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर लगेगा। 

कांकेर

             मुख्यमंत्री ने अंतागढ़ के विभिन्न समाज प्रमुखों से भेंट के दौरान अंतागढ़ गुजराती समाज के भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की। 

             मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल नेे अंतागढ़ में ब्राम्हण समाज के लिए जमीन आबंटन की घोषणा की।

             मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आमाबेड़ा, कोयलीबेड़ा एवं भैंसासुर में हल्बा समाज के भवन निर्माण के लिए 15-15 लाख रुपए देने की घोषणा की।

             मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने साहू समाज के लिए अंतागढ़ में सामाजिक भवन देने की घोषणा।

             मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गुप्ता समाज के सामाजिक भवन हेतु 5 लाख देने की घोषणा।

             मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जैन समाज के लिए अंतागढ़ में सामाजिक भवन हेतु 10 लाख देने की घोषणा।

             मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल नेे कलार समाज के लिए कोयलीबेड़ा में सामाजिक भवन हेतु 15 लाख देने की घोषणा।

             मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल नेे मुस्लिम समाज के लिए अंतागढ़ में जमात खाना बनाने हेतु 15 लाख देने की घोषणा।

             मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गाड़ा समाज के लिए अंतागढ़ क्षेत्र एवं कोयलीबेड़ा में सामाजिक भवन निर्माण हेतु 10-10 लाख देने की घोषणा की।

             मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यादव समाज के लिए कोयलीबेड़ा में सामाजिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख देने की घोषणा की।

             मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भानुप्रतापपुर क्षेत्र के कुम्भकार समाज के लिए सम्बलपुर में सामाजिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख देने की और कुम्भकारों को डीएमएफ मद से चाक देने की घोषणा की।

             मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अंतागढ़ में पत्रकार संघ के भवन निर्माण हेतु 10 लाख देने की घोषणा की।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!