जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डूबने से जशपुर तहसील के ग्राम जुरतेला निवासी सोमरा पिता भोला राम की मृत्यु 10 मई 2020 को हो जाने पर मृतक की पत्नी बिरसमुनी बाई हेतु 4 लाख एवं  जशपुर तहसील के ग्राम हर्राडीपा निवासी सेवामति बाई की मृत्यु 01 जनवरी 2021 को जाने पर मृतिका के बहन श्रीमती मनीकुमारी, लीला कुमार एवं भाई शिवकुमार, धनीराम, नन्दु हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। 

Related posts