जिले में नव निर्मित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में प्रथम हॉकी प्रतियोगिता 5 जून से हुआ प्रारंभ, पहला मैच जशपुर वर्सेस मनोरा के साथ खेला गया, मनोरा विकासखण्ड विजयी रही

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा कल्याण गतिविधियों के तहत् जिला स्तरीय हॉकी खेल प्रतियोगिता का आयोजन 05 जून को प्रारंभ किया गया है। जिला स्तरीय हॉकी खेल प्रतियोगिता का आयोजन जिला मुख्यालय में नव निर्मित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में किया जा रहा है।

जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पहला मैच जशपुर वर्सेस मनोरा विकासखण्ड के साथ खेला गया। जिसमें मनोरा विकासखण्ड 6-4 से विजयी रहा। इस दौरान आयोजन प्रभारी श्री प्रेमलाल सिदार, जिला खेल संघ के श्री विलियम कुजूर, व्यायाम अनुदेशक श्री प्रदीप चौरसिया, तालीदान लकड़ा, संजय भूषण, नजारियुस, घनश्याम टोप्पो, अंजलुस एक्का एवं अन्य व्यायाम शिक्षकों उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!