शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष ने उद्यानिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा की, बाड़ी विकास कार्य प्रगति की ली जानकारी

Advertisements
Advertisements

जिले के लघु एवं सीमांत कृषकों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो

राजनांदगांव, शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने आज उद्यानिकी विभाग राजनांदगांव के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने  सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बाड़ी विकास कार्य की प्रगति के संबंध में चर्चा की। उन्होंने जिले के लघु एवं सीमांत कृषकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पटेल, मरार समाज के कृषक जो सब्जी की खेती करते हैं, उन्हें अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी मुख्यालय में रहकर कार्य करेंगे। 

शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने सभी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, उद्यान विकास अधिकारी, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों के कार्यों की गहन समीक्षा की। सहायक संचालक उद्यान राजेश कुमार शर्मा ने अध्यक्ष एवं बोर्ड के सभी सदस्यों को जिले में संचालित सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। अध्यक्ष श्री पटेल एवं सदस्यों ने पेण्ड्री स्थित शासकीय उद्यान रोपणी एवं प्लग टाईप यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने रोपणी में उत्पादित पौधों का अवलोकन किया। शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष ने रोपणी एवं प्लग टाईप यूनिट में तैयार किये गये सब्जी एवं पौधों को देखकर सराहना की। इस अवसर पर सदस्य दुखवा पटेल, हरिराम पटेल, अनुराग पटेल, पवन कुमार पटेल एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!