मछुआ सहकारी समितियां और मछुआ समुदाय की जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो

रायपुर, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम. आर. निषाद के मुख्य आतिथ्य में आज रायपुर जिले के मछुआ सहकारी समितिया के पदाधिकारियों और मछुआ समुदाय के सदस्यों की जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदस्य दिनेश फुटान ने की।

संगोष्ठी में जिले भर से आये सहकारी समिति के अध्यक्षों, सदस्यों ने मछुआरों की समस्याओं पर परिचर्चा एवं विचार -विमर्श में भाग लिया। संगोष्ठी में तालाबों और जलाशयों के पट्टा आबंटन में नियम प्रक्रिया का पालन करते हुए मछुआ सहकारी समितियों के हितों पर जोर देने को कहा गया। इसी तरह उत्पादित मछलियों का बाजार बढ़ाने पर जोर दिया गया। जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच के जोशी ने मछुआ नीति तथा तालाब आबंटन की जानकारी दी गई। उन्होंने नवीन दुर्धटना बीमा योजना ,क्लेम प्रक्रिया की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में उप संचालक मछली पालन रायपुर आर के सिंह, सचिव मछुवा कल्याण बोर्ड, पूरन सिंह पटेल भी सम्मिलित हुए।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!