बेटी की मौत के तीन दिन बाद पिता ने भी लगा लिया मौत को गले, जंगल में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी

कुनकुरी नगर के शंकरनगर क्षेत्र के निवासी लीलाधर सिंह 61 वर्ष का शव आज बुधवार की सुबह जंगल में पेड़ पर लटका हुआ पाया गया था। पुत्र मुकेश सिंह की सूचना पर कुनकुरी पुलिस ने मौके पर पहूंचकर शव को पेड़ से उतरवाया और जांच पंचनामा एवं पीएम की कार्यवाही की गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक लीलाधर सिंह पिता सुखनाथ सिंह 61 वर्ष निवासी शंकरनगर कुनकुरी में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी पुत्री विगत लम्बे समय से दिल में छेद की बीमारी से जूझ रही थी जिसकी मृत्यु तीन दिन पूर्व 5 जून को हो गई थी। पुत्री की मृत्यु के बाद से ही पिता लीलाधर सिंह अवसाद में रह रहे थे परिवार के लोगो से भी बातचीत कम कर रहे थे और गुमसुम रहते थे। लीलाधर सिंह कुछ दिनो बाद ही शासकीय सेवा से सेवानिवृत होने वाले थे।

बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे मृतक लीलाधर सिंह अपने घर से निकलकर मुर्गीभुंजा जंगल की ओर गये थे। कुछ देर बाद मोहल्ले में उनका शव जंगल में पेड़ पर लटका पाये जाने की सूचना आई। जिसके बाद घर से हड़कंप मच गया और घटना की पुलिस को सूचना दी गई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!