जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में 8 लाख राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डूबने से बगीचा तहसील के ग्राम कुर्रोग निवासी संतोष राम पिता स्व. बिफन राम की मृत्यु 09 फरवरी 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के बहन पुष्पा बाई हेतु 4 लाख एवं पत्थलगांव तहसील के ग्राम बंदियाखार निवासी बेरोनिका बाई पति धरमु  की मृत्यु 26 जनवरी 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पुत्र प्रमोद कुजूर हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!