पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

Advertisements
Advertisements

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में भी आज श्रद्धांजली सभा का आयोजन कर श्रद्धा सुमन किये गए अर्पित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उन्हें नमन करते हुए कहा है कि स्वर्गीय श्री शुक्ल अनेक वर्षों तक केंद्र में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते रहे। कुशल राजनीतिज्ञ और अच्छे प्रशासक के रूप में उनकी पहचान है। छत्तीसगढ़ के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक देवेन्द्र यादव ने भी श्रद्धांजलि दी।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में भी श्रद्धांजली सभा का आयोजन कर विद्या भैया को दी गई श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता, विधायक अमितेश शुक्ल, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, आरडीए उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर, कांग्रेस नेता दौलत रोहड़ा, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रामविलास साहू, सुंदर लाल जोगी, प्रशांत ठेंगड़ी, दीपक शर्मा, दिनेश तिवारी, अनील रायचुरा, दीपा बग्गा, पंकज मिश्रा, अनिल रूपचंदानी, मोहित धृतलहरे, बाकर अब्बास, कमलेश, डॉ. अन्नू राम साहू, नंदू सिन्हा, मनीराम साहू, संगीता दुबे, आशा सोनी, रवि ग्वालानी, अंजना भट्टाचार्य, हेमलता सेन, पिंकी बाघ, नीलकंठ जगत, हेमंत पटेल, सीतेन्द्र सिंह ठाकुर, जयदीप होर, सुधा सिन्हा, पूनम यादव, डॉ. करूणा कुर्रे, अमित कोपारिया, माधव छुरा, जीतू तांडी, गौतम सिंह सिदार कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!