जशपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीचा के लिए नये एम्बुलेंस क्रय हेतु राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने बगीचा विकासखण्ड के सुदूर वनांचल, पाठ एवं पहुंचविहीन क्षेत्र में एम्बुलेंस की आवश्यकता को देखते हुये डीएमएफ मद से नया एम्बुलेंस क्रय करने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जल्द ही नया एम्बुलेंस क्रय कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीचा को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। नया एम्बुलेंस मिलने से दुर्घटना, मरीजों के रेफरल, परिवहन एवं आपात स्थिति में त्वरित सेवायें मिल सकेगी।

Related posts