पुलिस सहायता केन्द्र जटगा अंतर्गत ग्राम रावा में लगा चलित थाना, दी गई कानूनी संबंधित जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 11 जून 2022 को पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के निर्देशन में संगवारी पुलिस चलित थाना ग्राम पंचायत रावा में लगाया गया जिसमें गांव के आम जनता महिला-पुरुष एवं बच्चे लगभग 70 से 80 की संख्या में सम्मिलित हुए.

जिनको किसी प्रकार की समस्या एवं परेशानी के संबंध में बताने कहने पर उनके द्वारा किसी प्रकार की समस्या नहीं होना बताया गया. इस अवसर पर उपस्थित आमजन को कानूनी संबंधित जानकारी, देते हुए महिलाओं एवं बच्चों के साथ होने वाले अपराध, एटीएम फ्राड, साईबर ठगी, यातायात नियम एवं घटना के संबंध में विस्तार से समझाईश एवं सुझाव दिया गया। चलित थाना सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

Related posts