मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विधानसभा-पत्थलगांव में आम-जनता से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की झलकियां व की गई घोषणा एक नज़र में….

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/रायपुर

विधानसभा-पत्थलगांव (जिला-जशपुर) दिनांक: 11 जून 2022

      मुख्यमंत्री ने पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के बटईकेला गांव में ऐतिहासिक शिव मंदिर में पूजा अर्चना की।

      मुख्यमंत्री ने हेलीपेड पर बच्चे को बुलाकर नाम पूछा और कहा खूब अच्छे से पढ़ना। बच्चे ने अपना नाम अजय यादव बताया वह स्वामी आत्मानंद स्कूल में कक्षा पहली में पढ़ता है।

      मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा और उनकी तस्वीर पर दीप प्रज्जवलित करने के बाद शुरू किया भेंट-मुलाकात। उन्होंने बटईकेला के ग्रामीणजनों से शासकीय योजनाओं की क्रियान्वयन की जानकारी ली।

      बटईकेला में मुख्यमंत्री का खजूर की माला से हुआ स्वागत, ग्रामीणजनों ने सरई पत्तों की बनी माला और छिंद पत्तों से बने परंपरागत गुलदस्ते से भी किया स्वागत। स्थानीय लोगों द्वारा छिंद पत्तों से बनाए आकर्षक हैट को भी मुख्यमंत्री को भेंट किया। कांसाबेल के महिला समूह द्वारा हथकरघे पर बना अंगवस्त्र भेंट किया।

      मुख्यमंत्री से रघुनाथपुर के श्री फणीधर यादव ने कहा कि डेढ़ लाख रूपए लोन लिया था, खेती-किसानी का पूरा लोन माफ हो गया है, राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ मिल रहा है।

      मुख्यमंत्री को महिला किसान श्रीमती मुक्तिदेवी ने बताया कि जमीन तीन एकड़ है, 80 हजार रूपए ऋण माफ हुआ है। 60 कट्टा धान बेची, पूरा पैस मिल गया, 43 हजार रूपए मिला है। मुख्यमंत्री ने पूछा पैसे से किया गया, तो बताया कि ट्रेक्टर लेने की योजना है।

      मुख्यमंत्री को जागेश्वर ने बताया कि भूमिहीन कृषक न्याय योजना से अब तक उन्हें 6 हजार रूपए की सहायता मिल चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना देश की पहली योजना है, जिसमें भूमिहीन श्रमिकों को लाभ मिलता है।

      बटईकेला में भेंट-मुलाकात के दौरान प्रेमनगर गांव के रहने वाले नारायण यादव ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है। वजह पूछने पर नारायण ने बताया कि सरपंच ने पुराने कार्ड को निरस्त करवा दिया है और नया कार्ड नहीं बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने तत्काल कलेक्टर को कार्ड न बनाने की वजह पता करने को कहा। भेंट-मुलाकात खत्म होने से पहले ही मुख्यमंत्री ने राशन कार्ड अपने हाथों से हितग्राही को दिया। तत्काल कार्रवाई से नारायण यादव के चेहरे पर मुस्कान तैर गई।

      स्वामी आत्मानंद स्कूल कांसाबेल के छात्र फैज आलम ने बताया कि स्कूल में फैसिलिटी से बहुत फायदा हुआ है, अच्छे टीचर हैं, बढ़िया लैब है। पूजा यादव ने भी बताया कि पढ़ाई बहुत अच्छी है।

      मुख्यमंत्री को पुष्पा ने बताया कि बुधवार को हाट बाजार लगता है, उन्होंने खुद इलाज कराया है। अपने शुगर की जांच कराई, दवाई का पैसा भी नहीं लगा। डॉक्टर ने कहा है कि चेकअप कराते रहिए।  

      संतोषी स्व-सहायता समूह की सदस्य लक्ष्मी और सिमरन ने मुख्यमंत्री को कांसाबेल भ्रमण के दौरान गोबर से बने गणेश जी की प्रतिमा भेंट की। समूह की सदस्यों ने धूपबत्ती स्टैण्ड भी मुख्यमंत्री को भेंट किया। महिलाओं ने बताया कि हम लोग गोबर से बनी कलाकृतियां बनाते हैं और इनको सी-मार्ट में बेचते हैं। 8 महीने में अब तक 42 हजार रूपए की सामग्री बेच चुके हैं।

      मुख्यमंत्री का बटईकेला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान एक महिला बीबी बाई से हालचाल पूछकर कहा कि ‘मैं तोर बर फल लेकर आय हंव’। शारीरिक कमजोरी के कारण वार्ड में भर्ती बीबी बाई मुख्यमंत्री की स्नेह भरी बातचीत से बहुत खुश हुई और उसकी आंखों में चमक आ गई। 

      मुख्यमंत्री ने बागबहार में उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। दुकान संचालक से राशन की उपलब्धता और वितरण की जानकारी ली। मीराबाई नामक बुजुर्ग महिला को सामने तौलाकर राशन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा शक्कर और चने के लिए 27 रूपए देने हैं, बाकी सब फ्री है।

      मुख्यमंत्री ने पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम बागबहार में किसान गौरीशंकर यादव के घर दोपहर का भोजन किया। भोजन में उन्हें अंचल के प्रसिद्ध आम झोरा चटनी, बैंग भाजी, कुल्थी की दाल, कोयनार भाजी, चरोटा गुड़ा, मुनगा भाजी, तिल और मखना बड़ी परोसा गया।

      मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का बच्चों के प्रति लगाव किसी से छुपा नहीं है। पत्थलगांव विधानसभा के कटईकेला ग्राम में इसकी एक और झलक देखने को मिली। मुख्यमंत्री 10वीं कक्षा की टापर साक्षी सिंह कुशवाह से बात कर रहे थे। उन्होंने साक्षी से पूछा वे किया बनना चाहती है। साक्षी ने जवाब दिया वे बड़ी होकर आईएएस अधिकारी बनना चाहती है। मुख्यमंत्री ने कहा तुम आईएएस बनी तो मेरे बगल में तुम्हारे लिए भी जगह होगी।

      मुख्यमंत्री ने धान खरीदी केन्द्र बागबहार में टोकन काटने के लिए पैसे की मांग की किसान डोल नारायण चौधरी की शिकायत पर सहायक लिपिक विकेश कुमार, गुरूकांत चौहान और ऑपरेटर रजनीश कुमार रोहिदास को निलंबित करने के निर्देश दिए।

      बागबहार भेंट-मुलाकात में बहनाटॉंगर गांव के राम बाई सिंह ने बताया कि वे पुष्पक सरस्वती महिला समूह से जुड़कर आदर्श गौठान में काम कर रही हैं। वर्मी कम्पोस्ट से एक लाख 23 हजार रूपए का खाद बेचा है। महिला समूह के साथ 6 हजार रूपए का सीमेंट पोल बनाकर 3 लाख 10 हजार रूपए की आय अर्जित की है। बकरी पालन, मिनी राईस मिल और गोबर से भी आय हो रही है।

      मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पत्थलगांव के परिसर में स्थापित स्वामी आत्मानंद की प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण किया। उन्होंने यहां बच्चों की प्रयोगिक शिक्षा के लिए 60 लाख रूपए की लागत से तैयार फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी, कम्प्यूटर लैब और लाइब्रेरी का शुभारंभ किया।

      मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पत्थलगांव के निरीक्षण के दौरान वहां बच्चों के आग्रह पर रस्साकशी में जोर आजमाया।

      मुख्यमंत्री ने पत्थलगांव के इंदिरा चौक में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण किया।

      मुख्यमंत्री के साथ पत्थलगांववासियों में सेल्फी खिचाने की लगी होड़।

      पत्थलगांव कार्यक्रम के समय बच्चे ने मुख्यमंत्री से लिया इंटरव्यू।

      स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडिया स्कूल में बच्चे को पढ़ाने एक ग्रामीण पिता के जुनून की कहानी। दूरस्थ अंचल के लोगों के लिए आत्मानंद स्कूल बना आशा की किरण। भालुपखना गांव के सोनसाय रोज 22 किलोमीटर सायकिल चलाकर बच्चे को लाते हैं स्कूल और वापस ले जाते हैं। 

      स्कूल की दीवारों को रंगने वाले पेंटर के बेटे के जीवन में भरे स्वामी आत्मानंद स्कूल में रंग। मुख्यमंत्री को पेंटर अजय ने बताया-इस स्कूल में मेरे बच्चे को शिक्षा और मुझे रोजगार मिला। बेसहारा बच्चे प्रशांत को पढ़ा रहे पेंटर अजय ने आत्मानंद स्कूल शुरूआत पर जताया मुख्यमंत्री का अभार।

      स्वामी आत्मानंद में एडमिशन के लिए बच्चों में दिख रहा उत्साह, प्रतियोगियों परीक्षाओं की तैयारी के लिए बढ़ रहा आत्मविश्वास। जशपुर जिले की कक्षा 10वीं की मेरिट होल्डर बच्ची कुमारी प्रियांशु पाठक ने यह इच्छा मुख्यमंत्री से जताई। मुख्यमंत्री ने कुमारी प्रियांशु पाठक को टेबलेट देकर सम्मानित किया। कुमारी प्रियांशु ने मुख्यमंत्री के पूछने पर बताया कि उसका सपना आगे आईटीआई से इंजीनियरिंग करने का है। होटल में काम करने वाले उसके पिता ने कहा बेटी के सपने को साकार होने की दिख रही है राह।

      स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पत्थलगांव में बिटिया कृति और नीधि के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने पहना कबाड़ के जुगाड़ से बना ताज।

      मुख्यमंत्री ने बच्चों के आग्रह पर केरम में स्ट्राइकर से गोटी पर लगाया निशाना, साथ खेला लुडो और शतरंज भी।

      मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज पत्थलगांव स्वामी आत्मानन्द स्कूल में बच्चों के बीच बचपन के रंग में रंगे नज़र आये। उन्होंने समर कैम्प में बच्चों द्वारा कबाड़ के जुगाड़ से बनाये मॉडल देखे। इसी दौरान उन्होंने बच्चों के एटीएम का निरीक्षण किया। कबाड़ के जुगाड़ से बने इस एटीएम में मुख्यमंत्री ने एटीएम ऑपरेटर बने बच्चे जयंत साहू और प्रीति साहू के निर्देशन में एटीएम से 50 रुपये का ट्रांसेक्शन किया। बदले में मुख्यमंत्री को एटीएम से 50 रुपये का नोट मिला। मुख्यमंत्री ने बच्चों से पूछा- ये असली है जिसके जवाब में बच्चों ने मासूमियत से कहा- नहीं सर, ये नकली है।

      पत्थलगांव स्वामी आत्मानन्द स्कूल में कक्षा छठवीं की विद्यार्थी टिकेश्वरी यादव ने मुख्यमंत्री को अपने हाथों से बनाया उनका स्केच भेंट किया।

      मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से पत्थलगांव में विभिन्न समाजों और संघों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात। मुख्यमंत्री ने सामाजिक भवन के लिए महकुल समाज को 25 लाख और अघरिया समाज को दस लाख रुपए देने की घोषणा की।

भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा

विधानसभा- पत्थलगांव दिनांक- 11 जून 2022

बटईकेला 

             प्रेमनगर में घुघरी नदी पर एनीकट निर्माण

             महादेव मुड़ा में एनीकट निर्माण

             डोकड़ा ग्राम में 32 केवी उपकेंद्र

             डोकड़ा ग्राम में स्टाफ आवास

             खुटेला ग्राम में नवीन स्कूूल भवन

             कांसाबेल ब्लाक में इंडोर स्टेडियम

             बटईकेला में 25 लाख रूपए का सामुदायिक भवन

             महादेव डांड में पुलिस चौकी की घोषणा

बागबहार

             उप तहसील बागबहार को पूर्ण तहसील का दर्जा दिया जायेगा।

             कोतबा में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला जाएगा।

             कोतबा में पूर्व स्वीकृत उद्यानिकी महाविद्यालय के लिए भवन की स्वीकृति भी प्रदान की जाती है।

             सतीघाट स्टॉप डेम का जीर्णोंद्धार करवाया जाएगा। साथ ही नहर का निर्माण करवाया जाएगा।

             पत्थलगांव में सोनोग्राफी और डायलिलिस की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

             नगर पंचायत कोतबा, ग्राम पंचायत सुरेशपुर और ग्राम पंचायत महेशपुर में नये 32 केवी के बिजली सब स्टेशन की स्थापना की जाएगी।

             ग्राम पंचायत पंगसुवा में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

पत्थलगांव

             महकुल समाज के सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रूपए प्रदाय करने की घोषणा।

             अघरिया समाज के भवन के लिए 10 लाख रूपए प्रदाय करने की घोषणा।

             मुस्लिम समाज को 10 लाख रूपए देने की घोषणा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!