विवादित पोस्ट पर बीजेपी नेता गिरफ्तार, दो अन्य पर भी एफआईआर दर्ज : धार्मिक स्थल की फोटो पोस्ट कर मुख्यमंत्री पर लगाया था तुष्टिकरण का आरोप…कांग्रेस का आरोप खराब कर रहे है माहौल.. जानें कहाँ का है मामला

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

बड़ी खबर गौरेला-पेंड्रा-मरवाहीजिले से या रही है कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के एक ग्राम में स्थित मस्जिद और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर विवादित पोस्ट के आरोप में पुलिस ने रविवार को भाजपा नेता पुष्पेंद्र त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अतिरिक्त बिलासपुर की गौरी गुप्ता और राजनांदगांव के रहने वाले गुलशन हिरवानी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई है।

छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के सदस्य उत्तम वासुदेव, नगर पंचायत पेंड्रा के उपाध्यक्ष पंकज तिवारी समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं ने पेंड्रा थाने में इन तीनों के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए गिरफ्तारी की कार्रवाई की है।

दरअसल, मरवाही के मटियाडांड गांव में स्थित मस्जिद को लेकर भाजपा नेता पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने शनिवार को सोशल मीडिया में पोस्ट किया था। इसमें पुष्पेंद्र ने मस्जिद की तस्वीर डाल कर लिखा था कि इस गांव की आबादी 1400 है और यहां केवल एक मुस्लिम परिवार रहता है। यहां 50 लाख रुपए की लागत से मस्जिद भी बनी है।

पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तुष्टिकरण की राजनीति सहित अन्य आरोप भी लगाए थे। वहीं गौरी गुप्ता और गुलशन हिरवानी ने भी इस पोस्ट को शेयर किया था। जिसे कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ का शांतिपूर्ण माहौल को खराब करना बताया और विरोध किया। शिकायत के बाद पुलिस ने पुष्पेंद्र त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!