CG BIG BREAKING : 105 घण्टे के सफल रेसक्यू आपरेशन के बाद राहुल ने जीती जिंदगी की जंग, रेसक्यू टीम ने सकुशल टनल से निकाला राहूल को, सीएम ने ट्वीट् कर जताई खुशी, टीम को दी बधाई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

जांजगीर चांपा जिले में बोर में गिरे 11 वर्षीय बालक राहूल को 105 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद रेसक्यू टीम द्वारा टनल के माध्यम से बाहर निकाल लिया है। ग्रीन कॉरिडोर बनाकर राहुल को एम्बुलेंस तक लाया गया। एम्बुलेंस को भी ग्रीन कारीडोर बनाकर बिलासपुर अपोलो अस्पताल के लिये रवाना किया गया।

इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रेसक्यू टीम को बधाई दी है। राहुल की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्थानीय जिला प्रशासन एवं इस रेसक्यू आपरेशन में लगी सभी टीम को उपस्थित लोगो ने बधाई देते हुए आभार माना है।

Related posts