ओड़िसा से उत्तरप्रदेश कर रहे थे गांजा तस्करी, बीच में छत्तीसगढ़ पुलिस ने तस्करो को धर दबोचा, 1 क्विंटल गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, गांजे की कीमत लगभग 10 लाख 50 हजार…जाने पूरा मामला…

Advertisements
Advertisements

थाना तपकरा ने स्कार्पियो वाहन से मादक पदार्थ गांजा मात्रा 01 क्विंटल 05 किलोग्राम की तस्करी करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार,

आरोपीगण महेश कुमार यादव, विजेन्द्र प्रताप सिंह एवं नरेन्द्र शर्मा के कब्जे से उक्त मादक पदार्थ गांजा को किया गया जप्त,

आरोपीगण उक्त मादक पदार्थ गांजा को ओड़िसा से तस्करी करते हुये प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) की ओर ले जा रहे थे

थाना तपकरा में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 81/2022 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध,

आरोपियों के संयुक्त कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 01 क्विंटल 05 किलोग्राम कीमती 10 लाख 50 हजार रू. एवं तस्करी में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन क्र. UP 62 BM 8990 कीमती 08 लाख रू. जप्त। 

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.06.2022 को थाना तपकरा को मुखबीर से सूचना मिला कि एक सफेद कलर का स्कार्पियो वाहन में कुछ लोग अपने साथ भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर विक्रय करने हेतु ओड़िसा की ओर से प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) ले जा रहे हैं, इस सूचना पर तत्काल थाना तपकरा से हमराह स्टॉफ एवं गवाहों के ग्राम उपरकछार नामनी चौक पुलिस चेक पोस्ट पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी उसी दौरान मुखबीर के बतायेनुसार ओड़िसा बनडेगा की ओर से एक सफेद कलर का स्कार्पियो वाहन क्र. UP 62 BM 8990 चेक पोस्ट पर तेज गति से आया, उक्त वाहन को पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया जो तेज गति से सिंगीबहार की ओर भागने लगा।

उक्त वाहन का पुलिस टीम द्वारा पीछा कर सिंगीबहार बघियाकानी जंगल के पास में रोककर तलाशी लेने पर भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा मिलने पर आरोपीगण महेश कुमार यादव, विजेन्द्र प्रताप सिंह एवं नरेन्द्र शर्मा को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। उक्त गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त मादक पदार्थ गांजा को ओड़िसा से प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) की ओर विक्रय करने हेतु ले जाना बताये। आरोपियों का कृत्य धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाये जाने से विधिवत् कार्यवाही कार्यवाही कर घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन को जप्त कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपीगण (1) महेश कुमार यादव उम्र 29 साल निवासी श्रीनाथपुर थाना पट्टी जिला प्रतापगढ़ उ.प्र., (2) विजेन्द्र प्रताप सिंह उम्र 33 साल निवासी त्रिलोकी सराई बदलापुर जिला जौनपुर उ.प्र. एवं (3) नरेन्द्र शर्मा उम्र 23 साल निवासी औंका थाना बक्शा जिला जौनपुर उ.प्र. को दिनांक 15.06.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तपकरा उ.नि. एल.आर. चौहान, स.उ.नि. जयनंदन मार्बल, स.उ.नि. सामुदान टोप्पो, प्र.आर. 255 राजेश कुजूर, आर. 568 राजेन्द्र रात्रे, आर. 587 संतु राम यादव, आर. 349 अनिल पैंकरा, आर. 292 विमल भगत, आर. 181 थोमस तिर्की का सराहनीय योगदान रहा। 

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!