रात्रि में घर के अंदर घुसकर छेडखानी करने वाले आरोपी को चन्द घण्टे में किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

आरोपी अजय पटेल के विरुद्ध थाना बम्हनीडीह में अपराध क्रमांक 40/22  धारा 457,354 भादवि पंजीबद्ध

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर–चांपा

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15 जून 2022 को प्रार्थिया ने थाना बम्हनीडीह में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात्रि में इसके घर अंदर घुसकर आरोपी अजय पटेल द्वारा प्रार्थिया के साथ छेड़छाड़ किया है. प्रार्थिया की रिपोर्ट पर  थाना बम्हनीडीह में अपराध क्रमांक 40/2022 धारा 457,354 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण महिला संबन्धी अपराध होने से थाना बम्हनीडीह द्वारा तत्काल मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी अजय पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी भांठापारा सोंठी थाना बम्हनीडीह को गिरफ्तार किया गया. आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपी अजय पटेल निवासी सोंठी को दिनाँक 15 जून 22 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक के.के. महतो, सहायक उपनिरीक्षक भोलनाथ तिवारी, प्रधान आरक्षक यशवंत वर्मा एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा

Related posts