17 जून को कांग्रेस का मोदी सरकार के खिलाफ ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा केंद्रीय द्वारा राजनैतिक विद्वेषवश सत्ता के ताकत का दुरुपयोग करते हुए केंद्रीय एजेंसियों जैसे -प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई, आयकर सहित विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं का गलत इस्तेमाल कर देश के प्रमुख विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की जा रही दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही के विरोध में एवं केंद्र की मोदी सरकार द्वारा शांतिपूर्वक न्याय की मांग कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ एआईसीसी मुख्यालय में घुसकर बल प्रयोग करते हुए की गई क्रूरता के साथ बेरहमी से की गयी पिटाई के विरोध में 17 जून 2022 को प्रदेश के समस्त नगर एवं ब्लॉक मुख्यालयों में स्थित केंद्र सरकार के अधीनस्थ कार्यालयों के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा।

Related posts