सकरेली समपार वार्षिक मरम्मत कार्य हेतु बंद रहेगी, वैकल्पिक व्यवस्था पास में ही स्थित जेठा फाटक से उपलब्ध

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर

रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत सक्ती-बाराद्वार स्टेशनों के मध्य किमी 646/18A-20A पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 326 (सकरेली फाटक) को दिनांक 20 जून 2022 को रात 10 बजे से दिनांक 21 जून 2022 सुबह 10 बजे तक वार्षिक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।

उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पास में ही किमी 642/27-643/01 पर स्थित जेठा फाटक से उपलब्ध है। रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।

Related posts