पूर्व मध्य रेलवे में हो रहे स्टूडेंट आंदोलन के प्रभाव के कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन रहेगा रद्द

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

पूर्व मध्य रेलवे में हो रहे स्टूडेंट आंदोलन के प्रभाव के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन रद्द रहेगा।

रद्द होने वाली गाडियां विवरण इस प्रकार है

दिनांक 18 जून  2022 को सिकंदराबाद से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17007 सिकंदराबाद – दरभंगा  एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

दिनांक 21 जून  2022 को दरभंगा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा – सिकंदराबाद एक्सप्रेस  रद्द रहेगी ।

Related posts