जशपुर जिला अन्तर्गत जनहानि के 2 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव तहसील के ग्राम खरकट्टा निवासी स्व. उसत राम यादव पिता मंगड़ू की मृत्यु 18 सितम्बर 2021 को कुंए के पानी में डूबने से हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती फूलो बाई हेतु 4 लाख रुपए एवं पत्थलगांव के ग्राम खारढोढ़ी निवासी स्व. बिसुन साय पिता श्री भालू राम की मृत्यु 25 मार्च 2020 को तालाब के पानी में डूबने से हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पुत्र नेहरू हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गर्इ्र है।

Related posts