सर्पदंश के कारण हुए जनहानि के 2 मामलों में परिजन हेतु 8 लाख की राशि जशपुर कलेक्टर ने की स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत सर्पदंश से पत्थलगांव तहसील के ग्राम केराकछार निवासी स्व. विपेन्द्र कुमार राठिया की मृत्यु 08 सितम्बर 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री शत्रुघन राठिया हेतु 4 लाख रुपए एवं पत्थलगांव के केराकछार निवासी स्व. कांति बाई की मृत्यु 08 सितम्बर 2021 को सर्पदंश के कारण हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री शिवनंदन राठिया एवं पुत्र श्री गोपी राठिया हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गर्इ्र है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!