राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावकों में रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय भी रही सम्मिलित

Advertisements
Advertisements

भाजपा ने आदिवासी समाज की नारी शक्ति का अद्वितीय सम्मान किया – गोमती साय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार

रायगढ़ एवं जशपुर जिले के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावकों में रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय भी सम्मिलित है। भाजपा नेतृत्व के बुलावे पर दिल्ली पहुंची श्रीमती गोमती साय ने द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए और आज सम्मिलित है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपना नामांकन दाखिल कर लिया है।

सांसद श्रीमती गोमती साय ने उन्हें प्रस्तावक बनाये जाने पर माननीय प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय नेतृत्व का  हार्दिक आभार जताया है। द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए इसे आदिवासी समाज और महिलाओं का सम्मान बताया है। आज उन्होंने दिल्ली में द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें बधाई भी दी है। सांसद श्रीमती गोमती साय ने द्रौपदी मुर्मू को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि भाजपा ने आदिवासी समाज की नारी शक्ति का अद्वितीय सम्मान किया है। झारखंड की पहली महिला राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का जीवन संघर्षों की गाथा है।

श्रीमती साय ने कहा कि अपना घर चलाने और बेटी को पढ़ाने के लिए मुर्मू ने एक टीचर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और फिर उन्होंने ओडिशा के सिंचाई विभाग में एक कनिष्ठ सहायक यानी क्लर्क के पद भी नौकरी की। मां ने नौकरी से मिलने वाले वेतन से घर खर्च चलाया और बेटी इति मुर्मू को पढ़ाया-लिखाया. बेटी ने भी कॉलेज की पढ़ाई के बाद एक बैंक में नौकरी हासिल कर ली। द्रौपदी मुर्मू ने साल 1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत के पार्षद चुनाव में जीत दर्ज कर अपने राजनीतिक जीवन का शुभारम्भ किया था। उन्होंने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया. साथ ही वह भाजपा की आदिवासी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी रहीं। द्रौपदी मुर्मू मई 2015 में झारखंड की 9वीं राज्यपाल बनाई गई थीं। वह किसी भी भारतीय राज्य की राज्यपाल बनने वाली पहली आदिवासी हैं। आदिवासी समाज के लिए गौरव का प्रतीक द्रौपदी मुर्मू की उपलब्धियों पर हमें गर्व है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!