मोटर सायकल चोरों पर की जा रही लगातार कार्यवाही : मोटर सायकल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता

आरोपियों के कब्जे से जप्त की गई मोटर सायकल

आरोपियों के विरूद्ध इस्तगाशा क्रमांक  01/2022 धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि के अंतर्गत की गई कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

दिनांक 25 जून 22 को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम चन्द्रपुर केंवटापारा के रितेश निषाद अपने साथी गोविंन्द निषाद के साथ चोरी की मोटर सायकल बिक्री करने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर तत्काल थाना चंद्रपुर से टीम भेजकर घेराबंदी कर रितेश निषाद को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया।

रितेश निषाद से पूछताछ करने पर अपने साथी गोविंद निषाद के साथ एक मोटर सायकल को ग्राम टीमरलगा धरमकांटा मेनरोड थाना सारंगढ़ क्षेत्र से चोरी करना, जिसे बेचने हेतु ग्राहक की तलाश करना बताया गया। आरोपी के कब्जे से मोटर सायकल क्रमांक CG 13  Z 7908 जप्त कर आरोपीगण गोविंद निषाद एवं रितेश निषाद को दिनांक 25 जून  22 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक सतरूपा तारम, सहायक उप निरीक्षक दौलत सिंह ठाकुर, आरक्षक राजेन्द्र वारेन, उमाशंकर सिदार, बेठियार सिदार, शिव यादव, मधु सिदार एवं सैनिक मनताज सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts