एकल अभियान अंचल दक्षता वर्ग अंचल रायगढ और कुनकुरी का हुआ संपन्न

पांच दिवसीय प्रशिक्षण में पंचमुखी शिक्षा के अंतर्गत कुल 50 सत्र हुए

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़/जशपुर

एकल अभियान अंचल दक्षता वर्ग अंचल रायगढ और कुनकुरी के समापन सत्र में राजीव कुमार दुबे अंचल अध्यक्ष, भरत लाल साहू, भागवत लाल नायक भाग अभियान प्रमुख, राजेश साहू भाग ग्राम स्वराज योजना प्रमुख, सुरेश भैया जी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. वर्ग में कुल अपेक्षित 48 थे जिसमे 41 उपस्थित रहे. इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण में पंचमुखी शिक्षा के अंतर्गत कुल 50 सत्र हुए, जिसमे सभी सेवाव्रती पूरे समय उपस्थित रहे.

अंत में अंचल अध्यक्ष राजीव दुबे के द्वारा सभी को गमछा सप्रेम भेंट कर कार्यकर्ताओ का सम्मान किया गया. उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी सेवाव्रतियों का उत्साहवर्द्धन किया। वर्ग समापन पर भरत लाल साहू जी ने आभार प्रगट करते हुए समापन की घोषणा किये और विजय महामंत्र के साथ संकल्प दोहराया गया।

Related posts