यातायात पुलिस के द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए, वाहन चालकों से कुल 46,900/- रूपये समन शुल्क किया गया वसूल एवं की गई लायसेंस निंलबन की कार्यवाही

यातायात पुलिस के द्वारा विगत 03 दिनों में मोटरयान अधिनियम के 142 प्रकरणों में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत की गई चालानी कार्यवाही

विगत 03 दिनों में की गई 16 लायसेंस निलंबन की कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

वाहन चेकिंग के दौरान कार्यवाही में तीन सवारी बैठकर चलने वाले 19 वाहनों पर 5700/- रूपये, बिना रिफ्लेक्टर के 53 वाहनों पर 15900/-रूपये, वाहन का हेडलाईट आधा काला नही पाये गये 08 वाहनों पर 2400/-रूपये, बिना नम्बर प्लेट के 10 वाहनों पर 3000/-रूपये, नो पार्किग में खड़े 17 प्रकरण में 5100/-रूपये, मालवाहक में सवारी बैठाने के 09 प्रकरण में 2700/-रूपये, वाहन में हेल्फर नहीं होने पर 15 प्रकरण में 4500/-रूपये, कार्यवाही कर समन शुल्क वसूल करते हुए साथ ही अन्य धाराओं में भी कार्यवाही कर समन शुल्क वसूल किया गया।

शहर यातायात प्रबंध व्यवस्था को देखते हुए सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु आम जनता को समझाईस देते हुए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने  की हिदायत दिया गया। यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालन में अपना सहयोग प्रदान करने की अपील भी की गई।

Related posts