पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने उदयपुर की घटना पर जताया शोक, कांग्रेस शासित राज्यों में अपराधियों का है बोलबाला : डॉक्टर रमन सिंह

पुलिस केवल राजनीतिक षड़यंत्रों का हिस्सा बन विपक्ष को परेशान करने में जुटी रहती है

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने राजस्थान के उदयपुर में एक युवक के हुए हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि जिस तरह से सरे आम अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर दी। जिस बात को लेकर पहले से ही धमकी दी जा रही थी उसके बाद भी राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने इस बात को लेकर जरा भी चिंता नहीं किया था जिसके बाद एक युवक की हत्या कर दी गई। इसके लिए कौन जिम्मेदार है एक बड़ा सवाल उठता है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जहां-जहां पर कांग्रेस की सरकार है वहां पर अपराधियों का बोलबाला है। यही कारण है कि अपराधी अपराध को अंजाम देकर वीडियो तक भी वायरल कर देते है और पुलिस केवल राजनीतिक षड़यंत्रों का हिस्सा बन विपक्ष को परेशान करने में जुटी होती है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में इंटेलीजेंस फेल है और इस तरह की घटनाएं आखिरकार कैसे हो जाती है ? इसकी खबर तक कांग्रेस सरकार के पास नहीं है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि इस पूरे मामले में पीड़ित पक्ष को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही किया जाना चाहिए।

Related posts