तीन दिवसीय जिला भाजपा प्रशिक्षण विभाग का दूसरा दिन : वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में प्रशिक्षण शिविर का चला आयोजन

Advertisements
Advertisements

जगन्नाथ पाणिग्रही, रामप्रताप सिंह, नारायण चंदेल, राजा रणविजय सिंह जूदेव, अनिल केसरवानी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नरेश नंदे ने अपने उद्बोधन के माध्यम से दिया प्रशिक्षण

भाजपा के वरिष्ठ जनों ने की विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन के पहले सत्र में मुख्य वक्ता प्रदेश भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य जगन्नाथ पाणिग्रही ने बदलती हुई परिस्थिति में भाजपा का दायित्व, भाजपा के वैशिष्ट्य की समझ विषय पर प्रकाश डाला। पहले सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र बेसरा ने की।

दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन रामप्रताप सिंह में हमारा विचार परिवार विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तात्कालिक समाज की आवश्यकता को देखतेहुए विभिन्न क्षेत्रों में (जैसे महिला, मजदूर, विद्यार्थी, राजनीतिक, सांस्कृतिक) देशहित को केन्द्र में रखकर कार्य प्रारंभ हुए। दूसरे सत्र की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य सालिक साय ने की।

तीसरे सत्र के मुख्य वक्ता प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं सरगुजा संभाग के संगठन प्रभारी नारायण चंदेल ने भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता को जानने की जरूरत है कि पार्टी का इतिहास क्या है। जनसंघ से लेकर आजतक की जो हमारी यात्रा है वो बहुत संघर्ष पूर्ण रहा है। तीसरे सत्र की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य रीना बरला ने की।

चौथे सत्र के मुख्य वक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव ने आत्मनिर्भर भारत विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आत्मनिर्भर  शब्द को लेकर असमंजस पैदा करने की कोशिश की गयी। वास्तव में यह शब्द स्वयं स्पष्ट है। हमारा देश कई चीज के लिये हमेशा दूसरे देशों पर निर्भर रहा है। यह स्थिति कितनी प्रतिकूल है, इसका अनुभव हमने कोरोना के दौरान किया। केवल हमने ही नहीं, दुनिया के सभी देशों ने इस विवशता का अनुभव कोरोना महामारी के कारण किया है। इस विवशता का सामना बार-बार करने की स्थिति दुबारा न आये यह सोचकर हम ‘आत्मनिर्भरता’ की बात कर रहे हैं। हमारी जो जरूरतें हैं, फिर वो अनाज, खाद्यान्न से लेकर रक्षा तक जो भी हैं, उनकी पूर्ति हम अपने ही उत्पादकों के माध्यम से करने का आग्रह रखेंगे। उसके लिये अधिकाधिक प्रयास करेंगे, यह ‘आत्मनिर्भरता’ का साधारण अर्थ  है। चौथे सत्र की अध्यक्षता पूर्व विधायक शिवशंकर साय पैंकरा ने की।

पांचवे सत्र के मुख्य वक्ता प्रांतीय सदस्य प्रशिक्षण विभाग अनिल केसरवानी ने भारत वैश्विक परिदृश्य विषय पर प्रकाश डाला। पांचवे सत्र की अध्यक्षता गोविंद राम भगत ने की।

छठवें सत्र के मुख्य वक्ता प्रदेश भाजपा के मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज पूरे विश्व में भारत की छवि एक सजग, सुदृढ़ एवं शक्ति संपन्न देश के रूप में बनी है जो अपने हितों की रक्षा कर सकता है। अब भारत को ‘सॉफ्ट स्टेट’ कह कर वैश्विक मंचों पर नजर-अंदाज नहीं किया जा सकता। सुरक्षा सामर्थ्य को सशक्त कर आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पूरा किया जा रहा है। छठवें सत्र की अध्यक्षता किसान मोर्चा के अध्यक्ष मुनेश्वर सिंह केसर ने की।

दूसरे दिन के अंतिम सत्र में मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे ने मीडिया के व्यवहार एवं उनके उपयोग के विषय पर प्रकाश डाला। सातवें सत्र की अध्यक्षता पूर्व डीडीसी उमा देवी ने की।

जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दूसरे दिन के प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजशरण भगत, भरत साय, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, जिला भाजपा संगठन प्रभारी रामकिशुन, जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय, जिला महामंत्री द्वय ओमप्रकाश सिन्हा एवं सुनील गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह, रूपेश सोनी,  जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, नगरपालिका उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, जिला मंत्री सुनील अग्रवाल, देवधन नायक, गोपाल राय, शहर मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह, यशप्रताप सिंह जूदेव, विजय आदित्य सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद उपाध्यक्ष राजकपूर भगत, कपिल साय, कपिलेश्वर सिंह, श्रीनायक मिश्रा, रजनी प्रधान, आर्य प्रताप सिंह जूदेव, शारदा प्रधान, सविता द्विवेदी, कुंजवती सिंह,  अंजू टोप्पो,  नितिन राय, अंकित बंसल, शरद चौरसिया, श्यामलाल भगत, राजू सिंह, संजय गुप्ता, विनोद निकुंज, विजय शर्मा,  अवधेश गुप्ता, विकास नाग, कृपा शंकर भगत, सुनील राय, रवि यादव, दीपक गुप्ता,  अरविंद भगत, सज्जू खान, रविन्द्र पाठक,  निखिल गुप्ता, गुड्डू सिन्हा, दीपक सिंह, दिनेश बड़ाईक, आशु राय, अभिषेक मिश्रा, राजा सोनी, अमित साय, राहुल गुप्ता, तुलाधर यादव, राजकुमार सिंह, असलम आज़ाद सहित सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!