जशपुर जिला पुलिस द्वारा समंस, वारंट तामीली हेतु चलाया जा रहा है विशेष अभियान, दो दिनों में कुल 365 समंस, 137 जमानती वारंट, 13 गिरफ्तारी वारंट किया गया तामील

Advertisements
Advertisements

पुलिस टीम द्वारा अभियान के दूसरे दिवस दिनांक 29 जून 2022 को 82 समंस, 29 जमानती वारंट एवं 08 गिरफ्तारी वारंट किया गया तामील, 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला जशपुर के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत विभिन्न न्यायालय से सम्बन्धित समंस, जमानती वारंट एवं गिरफ्तारी वारंट तामीली हेतु प्राप्त हुये थे, जिसे टीम बनाकर दिनांक 29 जून 2022 को अभियान चलाकर तामील कराया गया।

थाना सिटी कोतवाली जशपुर द्वारा समंस-19, जमानती वारंट-05, चौकी लोदाम समंस-07, थाना दुलदुला समंस-05, जमानती वारंट-02, थाना कुनकुरी समंस-05, जमानती वारंट-06, गिरफ्तारी वारंट-01, थाना तपकरा गिरफ्तारी वारंट-01, थाना कांसाबेल समंस-03, जमानती वारंट-01, गिरफ्तारी वारंट-02, थाना पत्थलगांव समंस-05, गिरफ्तारी वारंट-02, थाना बागबहार समंस-15, जमानती वारंट-05, चौकी कोतबा समंस-01, जमानती वारंट-02, थाना तुमला जमानती वारंट-01, थाना बगीचा समंस-05, जमानती वारंट-02, चौकी पण्डरापाठ समंस-02, जमानती वारंट-02, थाना सन्ना जमानती वारंट-01, गिरफ्तारी वारंट-02, चौकी सोनक्यारी समंस-02 एवं थाना नारायणपुर द्वारा समंस-13, जमानती वारंट-02 तामील कराया गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!