राजनांदगांव की ख़बरें संक्षेप में…….

Advertisements
Advertisements

गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित

राजनांदगांव. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने गांधी जयंती 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित किया है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर राजनांदगांव जिले की सभी देशी मदिरा दुकाने (सी.एस.2घ), सभी विदेशी मदिरा दुकाने (एफ.एल.1घ), देशी/ विदेशी मदिरा दुकान सी.एस.2(घघ कम्पोजिट), एफ.एल. 3 होटल बार, एफ.एफ.एल.4 (क), व्यवसायिक क्लब एवं जिले के भण्डारण भाण्डागार बंद रखने के निर्देश दिए है।

जिला प्रशासन द्वारा सूबेदार, उपनिरीक्षक एवं प्लाटून कमाण्डर पदों पर भर्ती की तैयारी के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, 1 अक्टूबर से दिग्विजय स्टेडियम में प्रारंभ होगा प्रशिक्षण शिविर

राजनांदगांव. कलेक्टर एवं अध्यक्ष दिग्विजय स्टेडियम तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार पुलिस विभाग में सूबेदार, उपनिरीक्षक एवं प्लाटून कमाण्डर पदों पर भर्ती की तैयारी के लिए 1 अक्टूबर 2021 से दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक दिग्विजय स्टेडियम के सभाकक्ष में किया जाएगा। प्रशिक्षण कुशल प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। प्रशिक्षण का पहला दौर प्रारंम्भिक लिखित परीक्षा एवं दूसरा दौर शारीरिक प्रशिक्षण का होगा। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी गिरीश रामटेके ने कहा है कि विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक योग्यता में पात्र अभ्यर्थी प्रशिक्षण शिविर में शामिल हो सकते है। उन्होंने बताया कि सूबेदार, उपनिरीक्षक एवं प्लाटून कमाण्डर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन करने की तिथि 1 अक्टूबर से प्रारम्भ हो रही है। जिला प्रशासन द्वारा प्रशिक्षण स्थल दिग्विजय स्टेडियम कार्यालय में ऑनलाईन आवेदन करने की व्यवस्था की गयी है। प्रशिक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालय दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए 27 एवं 28 सितम्बर को हुए साक्षात्कार का परिणाम जारी

राजनांदगांव. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए 27 एवं 28 सितम्बर 2021 को हुए साक्षात्कार का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिसके अंतर्गत 27 सितम्बर को हुए साक्षात्कार में 35 अभ्यर्थी तथा 28 सितम्बर को हुए साक्षात्कार में 23 अभ्यर्थी का चयन किया गया है। विभिन्न पदों के लिए 27 सितम्बर को हुए साक्षात्माकर के माध्यम से व्याख्याता अंग्रेजी के 4 पद, व्याख्याता रसायन के 2 पद, व्याख्याता भौतिकी के 2 पद, व्याख्याता हिन्दी के 1 पद, प्रधानपाठक माध्यमिक शाला के 2 पद, प्रधानपाठक प्राथमिक शाला के 3 पद, शिक्षक सामाजिक विज्ञान के 4 पद, शिक्षक विज्ञान के 5 पद, सहायक शिक्षक विज्ञान के 8 पद, सहायक शिक्षक कला समूह के 2 पद तथा सहायक शिक्षक प्रयोगशाला के 2 पद पर अभ्यथियों की भर्ती की गई है। इसी तरह 28 सितम्बर को हुए साक्षात्कार के माध्यम से व्याख्याता गणित (अंग्रेजी माध्यम) के 3 पद, व्याख्याता विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम) के 1 पद, व्याख्याता सामाजिक विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम) के 5 पद, व्याख्याता गणित (हिन्दी माध्यम) के 3 पद, व्याख्याता विज्ञान (हिन्दी माध्यम) के 2 पद, व्याख्याता गणित (हिन्दी माध्यम) के 8 पद एवं व्याख्याता विज्ञान (हिन्दी माध्यम) के 1 पद पर अभ्यथियों की भर्ती की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!