जशपुर जिले में 01 अगस्त से 13 अगस्त तक मनाया जाएगा वजन त्यौहार, वजन त्यौहार की तिथि हुई संशोधित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

महिला बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आयोजित होने वाले वजन त्यौहार की तिथि में संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में 11 जुलाई से 23 जुलाई तक वजन त्यौहार मनाया जाना था। विधानसभा सत्र को ध्यान में रखते हुए अब जिले में वजन त्यौहार  01 अगस्त से 13 अगस्त तक मनाया जाएगा।

Related posts