रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय वामनराव लाखे की 21 अगस्त को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम और सहकारिता के क्षेत्र में श्री लाखे के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा है कि लाखे जी भारत की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में से एक थे। छत्तीसगढ़ में राजनीतिक चेतना के विस्तार में लाखे जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने छत्तीसगढ़ में सहकारिता के माध्यम से किसानों सहित लाखों लोगों के आर्थिक विकास की मजबूत आधारशिला रखी। उन्होंने रायपुर में सहकारी बैंक की स्थापना की। सहकारी आंदोलनों के माध्यम से शोषित किसानों की सेवा तथा सहयोग उनका प्रमुख उद्देश्य था। खादी के प्रचार-प्रसार के साथ शिक्षा के विकास के लिए भी वे सक्रिय रहे। उन्होंने अपना सारा जीवन सहकारी संगठनों की मजबूती और राष्ट्र विकास में लगा दिया। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि आज सहकारिता के माध्यम से लाखों लोगों के रोजगार और आगे बढ़ने का सपना सच हो रहा है।
Related posts
-
हनुमान अंश’ ने छुआ CM साय का दिल! नीम करौली बाबा की सेवा-भक्ति से प्रभावित मुख्यमंत्री ने किया टैक्स फ्री का ऐलान, बोले—नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ेंगी ऐसी फिल्में
राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार देखी... -
ओवररेटिंग और अवैध शराब पर आबकारी विभाग का बड़ा शिकंजा! 190 की शराब 200 में बेचने का खुलासा, कांकेर में 4409 बोतलें बरामद—तीन अफसर निलंबित
अधिक दर पर शराब बेचने वालों पर शिकंजा आबकारी विभाग ने दो अफसर किए निलंबित महासमुंद... -
ट्रैफिक पर अब और पैनी नजर! रायपुर में ITMS का होगा बड़ा विस्तार, कैमरों से सर्वर तक अपग्रेड होंगे संसाधन, नई सड़कों-जंक्शनों पर भी बढ़ेगी निगरानी
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई...
