भाजपा का आरोप कमीशनखोरी के लिए खाद की कृत्रिम कमी बना रही है कांग्रेस सरकार

Advertisements
Advertisements

यूरिया की कमी नहीं है तो नैनो के लिए टेंडर क्यों ? संदीप शर्मा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा प्रभारी संदीप शर्मा ने थोक में तरल नैनो खाद की खरीदी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि अब कांग्रेस की राज्य सरकार बर्मी कम्पोस्ट घोटाला करने के साथ ही नैनो खाद घोटाला करने पर आमादा है। मोर्चा प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि कल ही कृषि विभाग ने बयान जारी कर बताया है कि हमे जितना यूरिया चाहिए (6.50 लाख टन) उसका 80% अर्थात 5.26 लाख टन का भंडारण हो चुका और 3.18 लाख टन वितरण भी हो चुका।अर्थात जब पर्याप्त यूरिया है तो नैनो यूरिया के लिए टेंडर की क्या आवश्यकता ? नई खाद पर प्रदेश का किसान कितना भरोसा कर सकते हैं ? शर्मा ने आगे कहा कि मुनाफाखोरी को बढ़ावा देने के लिए कांग्रेस सरकार ने रासायनिक खाद की कृत्रिम कमी पैदा की। बर्मी कम्पोस्ट जैविक खाद के नाम पर किसानों को गोबर में माटी मिलाकर टिकाने का पाप किया। इसमें भी भ्रष्टाचार में शायद कुछ कसर रह गई तो नैनो पर राज्य का खजाना लुटाया जा रहा है।

भाजपा किसान मोर्चा प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि रासायनिक खाद की कोई कमी नहीं है। सुनियोजित तरीके से कमी प्रचारित की गई ताकि कांग्रेस सरकार भारी मात्रा में नैनो खाद खरीदकर एक और घोटाला का रास्ता बना सके। कमीशन खाने के लिए किसानों को खाद संकट में डाला गया है। यह सरकार समय पर खाद का उठाव नहीं करती। नींद में गाफिल रहती है और हर साल बहानेबाजी करके किसानों का संकट बढ़ाती है। किसानों को धोखा देने वाली कांग्रेस जब से छत्तीसगढ़ की सत्ता में आई है, किसानों के दुर्दिन आ गए हैं। इस सरकार के कृषि मंत्री खाद संकट के लिए जिम्मेदार हैं, और उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!