उत्कृष्ट संरक्षित कार्य संपादित करने वाले 11 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा किया गया सम्मानित

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर

रेलवे प्रशासन द्वारा गाडियों के सुरक्षित एवं संरक्षित परिचालन की दिशा में बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। इसके तहत मंडल क्षेत्राधिकार के अंतर्गत विभिन्न सेक्शन में ड्यूटी के दौरान सजगता एवं सतर्कता भरे कार्य करने वाले संरक्षा कोटि के कर्मचारियों को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इसी संदर्भ में विगत दिनों रेल फ्रेक्चर, वेल्ड फ्रेक्चर, हॉट एक्सल, की पहचान करने तथा असुरक्षित परिस्थितियों में सजगता एवं सतर्कता भरे कार्य करते हुए संभावित दुर्घटनाओं को रोकने वाले मंडल के 11 कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप संरक्षा पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।

आज मंडल रेल प्रबंधक सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान मंडल रेल प्रबंधक आलोक सहाय ने सभी 11 कर्मचारियों को प्रोत्साहन हेतु नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा इनकी समर्पण सजगता एवं निष्ठापूर्ण भाव से किए गए त्वरित कार्य की सराहना भी की गई। इस अवसर पर वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी श्री अनुराग कुमार सिंह ,वरि.मंडल परिचालन प्रबन्धक डॉ. पी.सी त्रिपाठी वरि.मंडल संकेत एंव दूरसंचार अभियंता श्री भास्कर वर्मा सहित सभी शाखाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!