जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के  दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें  पानी में डूबने से सन्ना तहसील के ग्राम चम्प निवासी अंकित पैंकरा की मृत्यु 05 सितम्बर 2020 को हो जाने पर मृतक के  निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री नेपाल पैंकरा हेतु 4 लाख, एवं सन्ना तहसील के ग्राम सुकरा निवासी निसपिटर राम पिता स्व. खखरी राम की मृत्यु 06 नवम्बर 2020 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती झलमी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts