सस्ती दवाई दुकान टेंडर प्रक्रिया जल्द करें पूर्ण-कलेक्टर भीम सिंह

Advertisements
Advertisements

लोगों को गीला-सूखा कचरा अलग देने करें जागरूक
कलेक्टर सिंह ने ली जिले के नगरीय निकाय की बैठक


रायगढ़. नगर निगम और जिले के सभी नगरीय निकायों में सस्ती दवाई दुकान स्थापित करना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इसमें नगर निगम और जिले के सभी नगरीय निकाय टेंडर प्रक्रिया को जल्द पूर्ण करें। उक्त बातें कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित नगरीय निकाय की बैठक में कही।

कलेक्टर सिंह ने कहा कि सस्ती दवाई दुकान से लोगों को 50 प्रतिशत से ज्यादा छूट पर ब्रांडेड जेनेरिक दवाई मिलेगी। इस पर टेंडर प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कर सस्ती दवाई दुकान स्थापित करें। इसके बाद कलेक्टर श्री सिंह ने नगरीय निकाय में चल रहे निर्माण कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि पूर्व में स्वीकृत सभी निर्माण कार्य पर नगरीय निकाय सीएमओ को फोकस करना होगा। सभी निर्माण कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो इस पर ध्यान देना होगा। इसी तरह गोधन न्याय योजना पर कलेक्टर श्री सिंह ने चर्चा करते हुए कहा कि सभी नगरीय निकाय गोबर खरीदी और वर्मी कंपोस्ट निर्माण पर विशेष ध्यान दें, जहां वर्मी कंपोस्ट की बिक्री नहीं हुई है वे कृषि विभाग से संपर्क कर वर्मी कंपोस्ट की बिक्री बढ़ाएं। इस दौरान उन्होंने सभी नगरीय निकाय सीएमओ को वर्मी कम्पोस्ट निर्माण में कन्वर्जन रेशियो पर ध्यान देने की बात कही। इसके बाद डोर टू डोर कचरा कलेक्शन और यूजर चार्जेस की वसूली पर चर्चा की गई।

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि यूजर चार्जेस सतत् प्रक्रिया है। उन्होंने आने वाले समय में आवश्यकतानुसार यूजर चार्जेज बढ़ाने की बात कही। इस दौरान कचरा सेग्रीगेशन पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि सूखा और गीला कचरा अलग अलग फॉर्म में सभी स्वच्छता दीदियों को लेना है और जो लोग ऐसा नहीं करते हैं उनके घरों के सामने ही कचरा को अलग-अलग करें, ताकि लोगों को सूखा और गीला कचरा को अलग-अलग देने को लेकर जागरूकता आए। इसके बाद कलेक्टर श्री सिंह ने नगर निगम क्षेत्र में बने सामुदायिक शौचालय और रख-रखाव की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने व्यक्तिगत शौचालय निर्माण में भी तेजी लाने की बात कही। इसी तरह अमृत मिशन के कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि नवंबर तक अमृत मिशन के कार्यों को पूर्ण करने और ओवरहेड टैंक निर्माण को जल्द करने के निर्देश दिए। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटन पर भी तेजी लाने की बात कलेक्टर श्री सिंह ने कही। बैठक में निगम कमिश्नर श्री एस.जयवर्धन, कार्यपालन अभियंता श्री नित्यानंद उपाध्याय सहित सभी नगरीय निकायों के सीएमओ व विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

प्लास्टिक कैरीबैग पर करें कार्रवाई

निगम कमिश्नर श्री जयवर्धन ने एसएलआरएम सेंटरों में रंगीन प्लास्टिक कैरीबैग की अधिकता होने और इसकी डिस्पोजल की परेशानी से कलेक्टर श्री सिंह को अवगत कराया। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने अंबिकापुर नगर निगम से बात करने और उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी लेकर उसी अनुसार प्लास्टिक कैरीबैग का निबटान करने की बात कही। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि दुकान संचालकों की बैठक लेकर उन्हें प्लास्टिक कैरीबेग उपयोग न करने के लिए कहे। एक माह के पश्चात पर्यावरण संरक्षण मंडल, नगर निगम और अन्य विभागों की टीम द्वारा प्लास्टिक कैरीबैग पर छापामार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!