मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजनांदगांव गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने किया पदभार ग्रहण

Advertisements
Advertisements

टी.एल. बैठक के बाद सभी सीईओ-जनपद पंचायत से ली विस्तृत जानकारी

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, राजनांदगाँव  

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, राजनांदगांव गजेन्द्र सिंह ठाकुर  के द्वारा आज दिनाँक 05 जुलाई 2022 को कार्यभार ग्रहण किया गया। कार्यभार ग्रहण करते ही विभिन्न योजनाओं की अद्यतन प्रगति की विस्तृत जानकारी संबंधित प्रभारी अधिकारी से लिया गया तथा टी.एल. बैठक के पश्चात सभी सीईओ-जनपद पंचायत से विस्तृत जानकारी लिया गया।

साथ ही जिला पंचायत के सभी योजना यथा-महात्मा गाँधी-नरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, रूर्बन मिशन के प्रकोष्ठ तथा सभी शाखाओ का अवलोकन एवं निरीक्षण कर संबंधित प्रभारी अधिकारी, सहायक परियोजना अधिकारी एवं जिला समन्वयकों तथा कर्मचारियों से विस्तृत जानकारी ली गई तथा योजनाओ के क्रियान्वयन एवं लक्ष्य पूर्ति हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!