जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें  पानी में डूबने से दुलदुला तहसील के ग्राम मकरीबंधा निवासी अलविन्स कुजूर की मृत्यु 17 अगस्त 2014 को हो जाने पर मृतक के  निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री शिलानन्द कुजूर हेतु 4 लाख एवं दुलदुला तहसील के ग्राम सिरिमकेला निवासी आर्यन्त राम की मृत्यु 19 सितम्बर 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री सुरेन्द्र राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts