शालीमार एवं कुर्ला के मध्य एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन फिर से प्रारंभ, यह एक्सप्रेस ट्रेन शालीमार से 12 जुलाई से एवं कुर्ला से 15 जुलाई से चलेगी

Advertisements
Advertisements

इस गाड़ी में 02 एसएलआर, 02 सामान्य, 02 पार्सल वाहन, 08 स्लीपर,  06 एसी-III, 02 एसी-II   श्रेणी के कोच होंगे, कुल 22 कोच रहेंगे

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

शालीमार एवं कुर्ला के मध्य रेलवे प्रशासन के द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये 18030/18029 शालीमार-कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन फिर से प्रारंभ किया जा रहा है।  यह परिचालन शालीमार से 12 जुलाई 2022 से एवं कुर्ला से 15 जुलाई 2022 से फिर से शुरू किया जा रहा हैं।

शालीमार से दिनांक 12 जुलाई  2022 से गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस ट्रेन शालीमार से 15:35 बजे रवाना होकर 15:46 बजे सांतरागाछी, 18:00 बजे खड़कपुर, 20:20 बजे टाटानगर, 20:52 बजे सिन्नी, 21:23 बजे चक्रधरपुर, 22:19 बजे मनोहरपुर, 23:00 बजे राउरकेला, 23.36 बजे राजगांगपुर, 00.45 बजे झारसुगुडा,  01.45 बजे रायगढ़, 02.28 बजे खरसिया, 02.33 बजे शक्ति,  02.59 बजे चांपा, 03.13 बजे नैला, 03.27 बजे अकलतरा, बिलासपुर 04.30 बजे पहुँचकर/ 04.45 बजे रवाना,  05.30 बजे भाटापारा, 05.51 तिल्दा, 06.35 बजे रायपुर, 07.13 बजे भिलाई, 07.21 बजे भिलाई पावर हाउस, 07.30 भिलाईनगर, 07.50 बजे दुर्ग, 08.20 बजे राजनान्दगाँव, 08.48 बजे ड़ोगरगढ़, 09.12 बजे सालेकसा,  09.34 बजे आमगांव, 10.27 बजे गोंदिया, 10.56 बजे तिरोडी, 11.14 बजे तुमसर रोड, 11.30 बजे भंडारा रोड, 12.05 बजे कामटी, 12.25 बजे इतवारी, 13.20 बजे नागपुर, 14.48 बजे वर्धा, 16.52 बजे बड्नेरा, 18:00 बजे  अकोला, 20.25 बजे भुसावल, 23.02 बजे मनमाड, 00.05 नासिक, 03.02 बजे कल्याण एवं 04:05 बजे कुर्ला पहुंचेगी।

इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी गाड़ी संख्या 18029 शालीमार-कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 15 जुलाई, 2022 से कुर्ला से 22:00 बजे रवाना होकर 22:47 बजे कल्याण, 01.25 बजे नासिक, 02.30 बजे मनमाड, 05.10 बजे भुसावल, 08.15 बजे अकोला, 09.40 बजे बड्नेरा, 11.10 बजे वर्धा, 13.05 बजे नागपुर, 13.45 बजे इतवारी, 14.00 बजे कामटी, 14.35 बजे भंडारा रोड, 15.00 बजे तुमसर रोड, 15.17 बजे तिरोड़ा, 15.57 बजे गोंदिया, 16.39 बजे सालेकसा, 17.15 बजे ड़ोगरगढ़, 17.39 बजे राजनान्दगाँव, 18.30 बजे दुर्ग, 18.46 बजे भिलाई नगर, 18.54 बजे  भिलाई पावर हाउस, 19:40 बजे रायपुर, 20.21 बजे  तिल्दा, 20.43 बजे भाटापारा, 21:50 बजे बिलासपुर, 22.27 बजे अकलतरा, 22.42 बजे नैला,   22:56 बजे चांपा, 23.21 बजे शक्त्ति, 23.41 बजे खरसिया, 00:09 बजे रायगढ़, 01:45 बजे झारसुगुडा, 02:42 बजे राज गंगपुरी, 03:15 बजे राउरकेला, 03:58 बजे मनोहरपुर, 05:00 बजे चक्रधरपुर, 05.34 बजे सिन्नी, 06:10 बजे टाटानगर, 07:16 बजे घाटसिला, 08.42 बजे खड़कपुर, 10.58 बजे सांतरागाछी  एवं 11:35 बजे शालीमार पहुंचेगी।

इस गाड़ी में 02 एसएलआर,02 सामान्य, 02 पार्सल वाहन, 08 स्लीपर,  06 एसी-III, 02 एसी-II   श्रेणी के कोच होंगे, कुल 22 कोच रहेंगे

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!